Tuesday, May 26, 2020

कंटेनमेंट एरिया में पॉजिटिव परिवार के सदस्यों से संक्रमित हुए 4 पड़ोसी

सोमवार को शहर के 7 क्षेत्रों में 15 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। सिलमपुरा व प्रतापपुरा कंटेनमेंट एरिया में 2 पॉजिटिव व्यक्ति के परिवार के सदस्यों से 4 पड़ोसी संक्रमित हुए हैं। 6 मरीज नए क्षेत्रों के हैं। सोमवार को 8 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
पॉजिटिव व्यक्ति से पड़ोसी दादा-पोते संक्रमित : प्रतापपुरा में एक ही परिवार से दादा और दो पोते संक्रमित हुए हैं। उनके घर के पास कुछ दिन पहले एक पॉजिटिव मिला था। दादा-पोते उसी के संपर्क में आए।
गली के परिवार के 3 सदस्य संक्रमित, पड़ोसी महिला पॉजिटिव : सिलमपुरा की कड़ियावाड़ी में 80 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है। यहां एक परिवार के 3 सदस्य संक्रमित हुए थे। यहीं से उनमें संक्रमण फैलने का अंदेशा है। सर्दी, बुखार आने पर कराई जांच में महिला पॉजिटिव निकली।
तबियत बिगड़ी, जांच में दो पड़ोसी पॉजिटिव : महाजनापेठ में महिला (23) व बजुर्ग (65) पॉजिटिव मिले हैं। दोनों ने बुखार आने पर सैंपल दिए थे। संभवतः उनमें सब्जी वाले से संक्रमण फैला है।
सब्जी वाले से युवक संक्रमित: शिकारपुरा में 32 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। बताया जा रहा है कि वह यहीं के सब्जी वाले से संक्रमित हुआ है।
जिला अस्पताल में भर्ती किया, चौथे दिन पॉजिटिव : मालवीय वार्ड में महिला (60) को अस्थमा था। इलाज के लिए 22 मई से वह जिला अस्पताल में भर्ती थी। यहीं से सैंपल भेजे। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
6 दिन पहले पति का निधन, 5वें दिन पत्नी पॉजिटिव: सिंधीबस्ती की 50 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है। हार्ट के मरीज पति का 21 मई को निधन हुआ। दूसरे दिन परिवार के सदस्यों की जांच की। पत्नी में संक्रमण मिला है। बाकी तीन सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
बेटे से दौलतपुरा में पिता संक्रमित : रास्तीपुरा वार्ड में स्टेडियम के पास दौलतपुरा निवासी बुजुर्ग (85) का बेटा पॉजिटिव था। उन्हीं से पिता में संक्रमण बता रहे हैं। 3 दिन पहले ही बुजुर्ग के बेटे के परिवार में 3 सदस्य पॉजिटिव मिले थे।
पॉजिटिव परिवार से 2 युवतियां संक्रमित : नया मोहल्ला में 26 व 19 वर्षीय युवतियां क्षेत्र के एक पॉजिटिव परिवार के संपर्क से संक्रमित हुई हैं। सप्ताहभर पहले ही युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
कृषि मंडी में भृत्य पॉजिटिव : राजपुरा के बुजुर्ग (52) कृषि उपज मंडी में भृत्य हैं। शुगर बढ़ने पर उन्होंने जांच कराई। सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
भोजन बांटा, दूसरे दिन से तबीयत बिगड़ी, शिक्षक पॉजिटिव
रास्तीपुरा के 34 वर्षीय शिक्षक ने कहा कलेक्टर कार्यालय से निर्देश आए थे कि जरूरतमंदों के लिए भोजन के पैकेट पैक करना है। स्कूल से मिले निर्देश पर 15 मई को कृषि उपज में पैकेट पैक करने पहुंचे थे। उसके बाद से हाथ-पैर व सिर में दर्द तथा गले में तकलीफ हुई। बीच में बुखार भी आया। जांच कराई तो पॉजिटिव निकला। घर से 10 घर छोड़कर पॉजिटिव मिले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d5JXLi

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA