Sunday, July 26, 2020

कोरोना नियम तोड़ने वालों पर 17700 रु. का जुर्माना, 51 लोगों को अस्थाई जेल में बंद रखा

मास्क नहीं पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर शनिवार को 114 लोगों व संस्थाओं पर 17700 रुपए का जुर्माना किया गया। वहीं 51 लोगों को अस्थाई जेल में बंद कर भी रखा गया।
कोरोना स्क्वाड टीमों ने मास्क नहीं पहनने पर 98 लोगों से 11100 रुपए एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने 16 प्रतिष्ठानों के संचालकों से 6600 का स्पॉट फाइन वसूला। इस तरह इनसे कुल 17700 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। दूसरी तरफ शहर में निकलते वक्त मास्क नहीं पहनने का पालन नहीं करने वाले 51 लोगों को देवासगेट स्थित अस्थाई जेल में बंद रखा गया। एडीएम विदिशा मुखर्जी ने बताया कि इन सभी को दो से तीन घंटे अस्थाई जेल में रखकर उन्हें राष्ट्रीय आजीविका मिशन की तरफ से सशुल्क मास्क उपलब्ध करवाए गए। इन्हें शपथ दिलवाई गई कि वे भविष्य में कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन करेंगे।

इधर बस पर तीन हजार का जुर्माना


अहमदाबाद से कानपुर की ओर जा रही बस में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किए जाने पर बस संचालक पर 3000 का जुर्माना किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मास्क नहीं पहनने वालों को दोबारा ऐसा नहीं करने की शपथ भी दिलाई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3g1Okss

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA