Saturday, July 25, 2020

जिले में एक दिन में पहली बार 21 नए मरीज, अब तक 118 संक्रमित, इनमें जुलाई में ही मिले 102

जिले में कोरोना की सबसे ज्यादा 21 पॉजिटिव रिपोर्ट गुरुवार देर रात इंदौर से मिली। ये एक दिन में सबसे ज्यादा मरीजों का आंकड़ा है। जिले में अब 118 संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 102 जुलाई महीने की 2 से 24 तारीख के बीच मिले। नए मरीजों में सबसे ज्यादा पारा में 9 मरीज मिले। गांव के सरपंच की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। छोटे से गांव खच्चरटोड़ी में भी लगातार मरीज बढ़ रहे हैं। नई रिपोर्ट में यहां के 6 मरीज मिले। इसके अलावा दो थांदला, दो राणापुर और एक-एक मरीज भगोर व थांदला के पास दौलतपुरा गांव में मिले।
इधर झाबुआ में जांच के लिए किट भोपाल से नहीं मिलने से टेस्ट की रफ्तार कम हो गई। शुक्रवार को दिनभर में 20 के आसपास ही जांच हो पाई। गुरुवार को कोई रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आने के बाद शुक्रवार शाम एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पाया गया। ये व्यक्ति आलीराजपुर जिले के जोबट में रहता है। वहां 4 दिन मिशन अस्पताल में उपचार के बाद गुरुवार को यहां आया था। लक्षण दिखने पर डॉक्टरों ने सैंपल लेकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया था। इस मरीज की गिनती आलीराजपुर जिले के संक्रमितों में होगी। कंटेनमेंट भी जोबट में बनाया जाएगा। शुक्रवार शाम यहां तीन और मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।

जिस बालक को अस्पताल से लेकर भागे थे परिजन उसने दम तोड़ा

कोरोना जैसे लक्षण मिलने के बाद परिजन पेटलावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिस बालक को लेकर भाग गए थे उसने गुरुवार रात को दम तोड़ दिया। जैसे ही इसकी सूचना मिली थांदला से स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके गांव पहुंची। बालक के परिजन के सैंपल लिए और पूरे गांव की स्क्रीनिंग की।
नौगांवा नगला (खवासा) के लक्ष्मण पिता रामलाल (12) की तबियत खराब होने पर परिजन उसका इलाज पेटलावद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवा रहे थे। डॉक्टरों को जब लक्ष्मण में कोरोना जैसे लक्षण दिखाई दिए तो उसे आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया। इसके बाद घबराए परिजन बिना बताए ही उसे गांव ले गए। जहां हालत बिगड़ने पर गुरुवार रात लक्ष्मण ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह थांदला से स्वास्थ्य विभाग की टीम नौगांवा नगला पहुंची और परिवार के सैंपल लिए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अमले ने पूरे गांव की स्क्रीनिंग की। बीएमओ अनिल राठौड़ ने बताया लक्ष्मण में कोरोना जैसे कोई लक्षण नहीं थे। पहले से बीमार था। तबियत ज्यादा खराब थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिजन के सैंपल लिए इसके अलावा एहतियात के तौर पर पूरे गांव की स्क्रीनिंग कराई गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2D7HH9b

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA