इंदौर में लगातार कोरोना का कहर जारी है। 15 अगस्त की रात एक बार फिर नए संक्रमितों का आंकड़ा 200 के पार पहुंच गया। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार के करीब पहुंच गया है। अगस्त में ही यह दूसरी बार है, जब आंकड़ा 200 के पार पहुंचा है। 9 अगस्त को 208 मरीज मिले थे, जबकि 15 अगस्त को यह आंकड़ा बढ़कर 214 पहुंच गया। पिछले 15 जुलाई से 15 अगस्त तक की बता करें तो सिर्फ पांच बार ऐसा हुआ है जब यह आंकड़ा तीन अंक की बजाय दो अंक पर रहा। 20 जुलाई 70, 23 जुलाई 99, 28 जुलाई 74, 29 जुलाई 84 और 3 अगस्त 89 मरीज मिले थे। हालांकि मरीजों के बढ़ने का एक कारण सैंपलों की बढ़ती संख्या को भी है। शनिवार को करीब साढ़े 3800 सैंपलों की जांच में इतने मरीज मिले हैं।
1 लाख 75 हजार से ज्यादा सैंपलों की जांच हुई
शनिवार रात जारी बुलेटिन के अनुसार 3855 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें 214 नए संक्रमित मिले, जबकि 3624 की रिपोर्ट निगेटिव रही। 17 मरीज रिपीट पॉजिटिव रहे। जिले में अब तक 1 लाख 75 हजार 649 सैंपलों की जांच हो चुकी हैं। अब तक मिले 9804 संक्रमितों में 6278 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। वहीं, 342 मरीज इस वायरस की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। जिले में अभी एक्टिव मरीजों की संख्या 3184 तक पहुंच गई है।
| 15 जुलाई |
136 |
| 16 जुलाई | 129 |
| 17 जुलाई | 145 |
| 18 जुलाई | 129 |
| 19 जुलाई | 120 |
| 20 जुलाई | 70 |
| 21 जुलाई | 114 |
| 22 जुलाई | 118 |
| 23 जुलाई | 99 |
| 24 जुलाई | 153 |
| 25 जुलाई | 149 |
| 26 जुलाई | 127 |
| 27 जुलाई | 73 |
| 28 जुलाई | 74 |
| 29 जुलाई | 84 |
| 30 जुलाई | 112 |
| 31 जुलाई | 120 |
| 1 अगस्त | 107 |
| 2 अगस्त | 91 |
| 3 अगस्त | 89 |
| 4 अगस्त | 122 |
| 5 अगस्त | 157 |
| 6 अगस्त | 145 |
| 7 अगस्त | 184 |
| 8 अगस्त | 173 |
| 9 अगस्त | 208 |
| 10 अगस्त | 176 |
| 11 अगस्त | 169 |
| 12 अगस्त | 188 |
| 13 अगस्त | 157 |
| 14 अगस्त | 176 |
| 15 अगस्त | 214 |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3h7nmjO
No comments:
Post a Comment