Wednesday, August 26, 2020

जून-जुलाई में 16 इंच, अगस्त के 15 दिनों में 13 इंच बारिश, औसत के करीब पहुंचे

जिले में अब तक 29 इंच बारिश हो चुकी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगस्त के आखिरी दिनों तक बारिश के आसार बने हुए हैं। अब तक हुई बारिश ने पिछले साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। पिछले साल अब तक 26 इंच बारिश दर्ज हुई थी। अगले चार-पांच दिन मानसून मेहरबार रहा तो अगस्त में ही औसत बारिश 32 इंच का कोटा पूरा हो जाएगा।
जून व जुलाई में रुक-रुककर बारिश होती रही। कुल 61 दिनों में 16 इंच बारिश हुई, लेकिन यह जमीन की प्यास भी न बुझा सकी। अगस्त में भादाै की शुरुआत में बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से लगातार दो सप्ताह तक बारिश से पूरा जिला तरबतर हो गया। अगस्त के शुरुआती दस दिनों को छोड़ बाकी के मात्र 15 दिनों में 13 इंच बारिश हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में नया निम्नदाब का क्षेत्र विकसित हो गया है। यह मानसून ट्रफ लाइन के सहारे आगे की ओर बढ़ रहा है। इस कारण अच्छी बारिश की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QnD9im

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA