Monday, August 17, 2020

खेत पर बनी झोपडी में करंट फैलने से दंपती की मौत

नीमच सिटी थाना क्षेत्र में आने वाले जवासा में रविवार सुबह खेत पर बनी झोपड़ी में दंपती मृत अवस्था में मिले। प्रारंभिक तौर पर दोनों की मौत करंट से होना बताया है। घटना का पता रोजाना की तरह उनका बेटा खेत पर पहुंचा तो पता चला। जानकारी अनुसार जवासा के नई आबादी निवासी 56 वर्षीय वर्दीचंद पिता ओंकारलाल भील व 51 वर्षीय पत्नी गीताबाई घर से आधा किलोमीटर दूर खेत पर बनी झोपड़ी पर रखवाली के लिए रोज वहां जाते हैं और रुकते हैं।

झोपड़ी पर टीन शेड की चद्दर व चारों तरफ लोहे की जाली तथा दरवाजा है। बिजली सप्लाई के लिए लगे तार से झोपड़ी में करंट फैल गया और दरवाजा पकड़ने से दंपती चपेट आ गए और उनकी मौत हो गई। शनिवार देर रात यह घटना हुई लेकिन रविवार सुबह मृतक दंपती का बेटा विनोद भील पहुंचा तो उसे दोनों के मृत अवस्था में पड़े मिले तब पता चला। सूचना पुलिस को दी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3avWPtZ

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA