Tuesday, September 15, 2020

बुरहानपुर के महापौर की भी जासूसी, रिपोर्ट में भारत के 10 हजार लोग हैं

चीन की सरकार से जुड़ी डेटा कंपनी द्वारा भारत के 10 हजार लोगों की निगरानी करने का मामला सोमवार दिनभर चर्चाओं में रहा। जिन लोगों पर बतौर जासूसी निगरानी रखी जा रही थी, उनमें एक नाम बुरहानपुर के महापौर का भी सामने आ रहा है। रिपोर्ट में बड़े शहरों के महापौर के साथ बुरहानपुर महापौर की निगरानी रखे जाने की भी बात सामने आई है।
सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक चीन के शेनझेन शहर की झेन्हुआ डेटा इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कंपनी भारतीयों की रियल टाइम मॉनिटरिंग कर रही है। इस रिपोर्ट में देश के बड़े नेता, प्रमुख उद्योगपति और कलाकारों के साथ 70 महापौर और उप महापौर के नाम भी बताए जा रहे हैं।

इनमें हरियाणा के हिसार, मप्र के बुरहानपुर, आगरा, बड़ोदरा, जालंधर, जूनागढ़, पुणे, श्रीनगर, जोधपुर, दिल्ली और मुंबई के महापौर के नाम की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि नामों का ब्योरा रिपोर्ट में नहीं दिया है। अभी तक बुरहानपुर नगर निगम में अनिल भोसले महापौर थे। इस बारे में महापौर अनिल भोसले ने कहा कभी ऐसा नहीं लगा कि किसी तरह की निगरानी हो रही है। मेरी निगरानी की जाना समझ से परे है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kcKkqw

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA