Thursday, September 17, 2020

11,166 स्टूडेंट्स में से 9325 स्टूडेंट्स ने जमा की उत्तरपुस्तिका

यूजी के फाइनल ईयर और पीजी चाैथे सेमेस्टर के 9 हजार 325 स्टूडेंट्स ने बुधवार काे कलेक्शन सेंटर्स पर पहुंचकर अपनी उत्तर पुस्तिका जमा की। जिले में 11 हजार 166 रेगुलर, प्राइवेट और एटीकेटी के स्टूडेंट्स काे फाइनल ईयर की परीक्षा में शामिल हाेना था।

जिले में 151 कलेक्शन सेंटर बनाए गए थे, जहां पहुंचकर स्टूडेंट्स ने उत्तर पुस्तिका जमा की। ओपन बुक परीक्षा प्रणाली से हुई परीक्षा में शामिल हाेकर अपनी उतर पुस्तिका जमा करने वाले स्टूडेंट्स की उत्तर पुस्तिका संकलित करने के लिए अग्रणी काॅलेज काे जिम्मेदारी दी गई थी कलेक्शन सेंटर से उत्तर पुस्तिकाओं काे विषयवार वितरित कर यूनिवर्सिटी तक पहुंचाने के लिए चार प्रमुख केंद्र बनाए गए हैं। जहां से आज निर्धारित वाहनाें से यूनिवर्सिटी तक पहुंचाए जाएंगे।


अक्टूबर में आएंगे रिजल्ट : 30 सितंबर तक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओॆ की जांच के बाद अक्टूबर में रिजल्ट जारी किए जाएंगे। 12 अक्टूबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी हाेने के बाद काॅलेजाें में पढ़ाई शुरू हाेगी। अग्रणी काॅलेज परीक्षा प्रभारी डाॅ. अरुण सिरकवार ने बताया कि फाइनल इयर की उत्तर पुस्तिकाएं जमा हाे चुकी हैं।

19 तक 1000 रुपए विशेष शुल्क के साथ भराएंगे परीक्षा फार्म
यूजी फस्ट ईयर, सेकंड ईयर, पीजी के सेकंड सेमेस्टर के रेगुलर, प्राइवेट और एटीकेटी के स्टूडेंट्स जाे परीक्षा फार्म नहीं भर पाए हैं वे 17 से 19 सितंबर तक परीक्षा फार्म भर सकेंगे। परीक्षा फार्म भरने से वंचित स्टूडेंट्स काे अब 1 हजार रुपए विशेष विलंब शुल्क देकर परीक्षा फार्म भर सकेंगे। जाे स्टूडेंट्स पहले परीक्षा फार्म भर चुके हैं उन्हें परीक्षा फार्म नहीं भरना हाेगा। परीक्षा उन्हीं विषयाें की हाेगी जिनके प्रश्नपत्र नहीं हुए हैं। इन स्टूडेंट्स काे काॅलेज के माध्यम से अइसानमेंट दिए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
9325 out of 11,166 students submitted answerbook


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3c9QncW

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA