Sunday, September 27, 2020

महिला एचआर का पर्स लूटा, एटीएम से निकाल लिए 20 हजार, अग्रसेन चौराहे के पास बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात, जांच के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

अग्रसेन चौराहे के पास बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर एक कंपनी की महिला एचआर से पर्स लूट लिया। उसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, आयुष्मान कार्ड, की-पैड मोबाइल, तीन एटीएम कार्ड और 500 रुपए थे। दूसरे दिन जब महिला ने बैंक स्टेटमेंट चेक किया तो बदमाशों ने उसके खाते से 20 हजार रुपए निकाल लिए। स्टेटमेंट के अनुसार बदमाशों ने आईआईटी परिसर स्थित एटीएम से पैसे निकाले हैं।

शिकायत पर भंवरकुआं पुलिस ने केस दर्ज किया है। घटना 21 सितंबर को शाम 6.30 बजे की है। पुलिस एटीएम से सीसीटीवी फुटेज निकालने की कोशिश कर रही है। अमर टेकरी में रहने वाली 27 वर्षीय माया पोरवाल ने पुलिस को बताया कि घटना अग्रसेन चौराहे के पास नेत्रम ऑप्टिकल्स वाली गली में हुई।

माया ने बताया कि उन्होंने डॉक्टरों की एक कंसल्टेंट कंपनी में बतौर एचआर कंपनी जॉइन किया था। घटना वाले दिन उनकी नौकरी का पहला दिन था। घर लौटते समय बदमाशों ने बुरी तरह से झपट्टा मारा। छीना झपटी में उनका एक मोबाइल वहीं गिर गया, लेकिन बदमाश पर्स लूटने में सफल रहे। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Female HR's purse looted, 20 thousand taken out of ATM, bike riding miscreants near Agrasen intersection, after investigation, police filed a case


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cLasGR

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA