Friday, September 18, 2020

अब विद्यार्थी 21 तक जमा कर सकेंगे उत्तरपुस्तिका


ओपन बुक सिस्टम से होने वाली कॉलेज की परीक्षा में कई छात्र उत्तर पुस्तिका जमा करने से वंचित रह गए हैं। इन छात्र-छात्राओं के लिए उत्तर पुस्तिका जमा करने की तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 17 से 21 सितंबर तक कॉलेज में उत्तर पुस्तिका जमा कर सकेंगे।
जेएच कॉलेज की प्राचार्य डॉ. विजेता चौबे ने बताया छात्र उत्तर पुस्तिका 17 से 21 सितंबर तक जमा कर सकेंगे। बरकत उल्ला यूनिवर्सिटी ने छात्रों की परेशानी को देखते हुए उत्तर पुस्तिका जमा करने की तिथि बढ़ा दी है। उन्होंने बताया छात्र जिस कॉलेज में अध्ययनरत हैं, वहां अपनी उत्तर पुस्तिका जमा कर सकेंगे। यदि छात्र प्राइवेट कॉलेज में पढ़ते हैं तो उन्हें उत्तर पुस्तिका वहीं जमा करनी हाेगी। डॉ. चौबे ने बताया छात्र कॉलेज तथा यूनिवर्सिटी को स्पीड पोस्ट से भी उत्तर पुस्तिका भिजवा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FHPbS1

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA