Monday, September 21, 2020

कोरोना से 25 साल की युवती और 64 साल के बुजुर्ग की मौत, आमला विधायक पंडागरे की भी रिपोर्ट पॉजिटिव

कोरोना से फिर दो लोगों की मौत हो गई। शनिवार को मुलताई के ताप्ती वार्ड की 25 साल की युवती तथा चंद्रशेखर वार्ड बैतूल के 64 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। जिले में अब तक 36 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इधर जिले में कांग्रेस विधायकों के बाद अब भाजपा के विधायक भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।
आमला के विधायक डॉ. योगेश पंडागरे की रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है। दो दिन से अस्वस्थ होने से उन्होंने टू नेट मशीन से जांच करवाई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉ. पंडागरे के किसी मरीज के संपर्क में आने का अंदेशा है। इधर जिले में 43 लोग संक्रमित निकले। इससे कुल पॉजिटिव केस बढ़कर 1490 हो गए है। वहीं 35 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। अब तक 991 लोग स्वस्थ होकर लौट गए हैं। आमला विधायक डॉ. योगेश पंडागरे ने बताया दो दिन से अस्वस्थ लग रहा था। बुखार आने पर जांच करवाई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद होम आइसोलेट हो गए हैं। इसके अलावा सोमवार को विधानसभा का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। उन्होंने बताया शनिवार को एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, लेकिन सोशल डिस्टेंस का पालन किया था। डॉ. पंडागरे के किसी मरीज से संक्रमित होने का अंदेशा है। उनकी पत्नी का भी कोरोना टेस्ट कराया है, जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। अब वे अपने अस्पताल में भी उपस्थित नहीं होंगे। इधर जिला कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. सौरभ राठौर ने बताया डॉ. पंडागरे की कांटेक्ट हिस्ट्री निकाली जाएगी।
इनकी रिपोर्ट आई पॉजिटिव : जिले में हसलपुर आमला के 32 साल के पुरुष, मोती वार्ड बैतूल के 45 साल के पुरुष, आवरिया आमला के 30 साल के युवक, बरबटपुर शाहपुर के 18 साल के युवक, चक्कर रोड बैतूल के 34 साल की महिला, चिचोली के 41 साल के पुरुष, भैंसदेही खंडारा निवासी 59 साल के पुरुष, 35 साल के पुरुष, 36 साल के पुरुष, भौंरा शाहपुर के 32 साल के युवक, बरबटपुर शाहपुर के 52 साल के पुरुष, 42 साल की महिला, किला खंडारा की 50 साल की महिला, 5 साल के बालक, सेहरा के 42 साल के पुरुष, एयरफोर्स आमला के 49 साल के पुरुष, पाथाखेड़ा निवासी 55 साल के पुरुष, चिचोली निवासी 32 साल की महिला, मोतीवार्ड बैतूल के 14 साल के बालक, 40 साल की महिला, गणेश वार्ड बैतूल की 82 साल की महिला, 46 साल के पुरुष, गांधी वार्ड बैतूल बाजार निवासी 34 साल की महिला, 35 साल की महिला, मोती वार्ड बैतूल के 17 साल के बालक, शिवाजी वार्ड के 31 साल के युवक, देशबंधु वार्ड बैतूल के 59 साल के पुरुष, बडोरा के 60 साल के बुजुर्ग, सारनी निवासी 52 साल की महिला, 20 साल के युवक, आमला के 85 साल के बुजुर्ग, 80 साल की महिला, भैंसदेही में 57 साल की महिला, चिखली आमढाना के 47 साल के पुरुष, महावीर स्वामी वार्ड बगडोना की 29 साल की महिला, ताप्ती वार्ड मुलताई की 25 साल की महिला, चंद्रशेखर वार्ड बैतूल 64 साल की महिला, सावंगी प्रभातपट्टन के 15 साल के बालक, आठनेर के 28 साल के युवक, भग्गूढाना बैतूल के 68 साल की महिला तथा महावीर वार्ड बैतूल की 27 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FCInW1

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA