Saturday, September 26, 2020

250 को नोटिस, आज से कुर्की-जब्ती करेगा निगम

शहर के ऐसे लोग जिन पर 50 हजार रुपए से अधिक बकाया संपत्ति और जल कर है, उनसे वसूली के लिए निगम द्वारा शनिवार से सख्ती की जाएगी। कुर्की-जब्ती दल बड़े बकायादारों तक पहुंचकर वसूली की कार्रवाई करेगा। बड़े बकायादारों से 2 करोड़ 82 लाख 77 हजार 937 रुपए टैक्स वसूली के लिए निगम ने नोटिस जारी कर दिए। प्रत्येक वार्ड के पांच-पांच बड़े बकायादारों के नामों की सूची निगम ने बनाई है। इसके लिए 50 वार्ड के 250 लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं। बड़े बकायादारों में शहर की विभिन्न संस्थाएं शामिल हैं। बकाया वसूली के लिए 10 अधिकारी-कर्मचारियों की टीम कार्रवाई करेगी। इसमें क्षेत्र के सहायक राजस्व निरीक्षक,राजस्व निरीक्षक, अतिक्रमण दस्ता के छह सदस्यों सहित, राजस्व अधिकारी रामचरण खरे और उपायुक्त दिनेश मिश्रा शामिल होंगे।
12 दुकानें सील की
बुधवारा बाजार स्थित स्लाटर हाउस की 12 दुकानें शुक्रवार को निगम अमले ने सील कर दी। इन दुकानों पर सात लाख रुपए बकाया था।
^बड़े बकायादारों को पहले ही नोटिस दे दिए हैं। शनिवार से वारंट-कुर्की वसूली की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दुकान किराया बकाया होने पर तालाबंदी की कार्रवाई सख्ती से करेंगे।
-दिनेश मिश्रा, उपायुक्त, नगर निगम

56 लाख 6 हजार 299 रु. वसूलना है दुकान किराया

19 करोड़ 41 लाख 26 हजार 942 रु. वसूलना है संपत्ति कर

10 करोड़ 18 लाख 1 हजार 458 रुपए वसूलना है जलकर

1597 दुकानें हैं नगर निगम के स्वामित्व की

36966 संपत्तियां से नगर निगम को मिलता है टैक्स

26229 नल कनेक्शन पर बकाया है टैक्स



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RZmUZR

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA