Friday, September 18, 2020

4 माह पहले सूने मकान में हुई चोरी के आरोपी पकड़ाए


कुम्हारटेक गांव के सूने मकान में चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने मोबाइल और नकदी बरामद किए हैं। गंज टीआई सुरेश सोलंकी ने बताया 2 मई 2020 को कुम्हारटेक गांव के कैलाश यादव के सूने मकान में चोरी हो गई थी।
चोरों ने मकान से चार मोबाइल तथा 30 हजार नकदी की चोरी की थी। पुलिस ने इस मामले में ग्यारसपुर निवासी संजय उर्फ संजू पिता कुंदन परते (21) तथा विशाल पिता परसराम कुमरे (19) से पूछताछ की। आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 15 हजार का मोबाइल, तीन अन्य मोबाइल तथा 5 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। मामले में पुलिस चोरी गए मोबाइल से आरोपी तक पहुंची।

बाइक छोड़कर भागे आरोपी
शहर के आहुजा काॅम्पलेक्स में 10 सितंबर की रात एक बाइक आरोपियों ने चोरी कर ली थी। सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RCmVmd

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA