Friday, September 18, 2020

वर्ल्ड पेशेंट सेफ्टी डे पर जिला अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ ने ली शपथ

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश के निर्देश पर जिला अस्पताल में गुरुवार को भी वर्ल्ड पेशेंट डे मनाया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. अशोक बारंगा, आरएमओ डॉ. एके पांडे, ब्लड बैंक की जिला रक्त कोष अधिकारी एवं कायाकल्प की प्रभारी डॉ. अंकिता सीते, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीश घोरे, स्टूवर्ड दीपक भार्गव, मेट्रन अरुणा रघु के अलावा नर्सिंग इंचार्ज और स्टाफ उपस्थित रहा। मरीजों की सुरक्षा को लेकर बच्चों के द्वारा तैयार की गई पेंटिंग का अवलोकन किया और उत्कृष्ट पेंटिंग को पुरस्कृत किया।

सिविल सर्जन डॉ. अशोक बारंगा ने बताया कि वर्ल्ड पेशेंट सेफ्टी डे का मुख्य उद्देश्य मरीजों की सुरक्षा को लेकर हम काम कैसे करें, इस पर चर्चा की। साथ ही वर्तमान में कोविड-19 के दौर में मरीजों के साथ स्वास्थ्य कर्मियों की भी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को लेकर भी चर्चा की। कायाकल्प की प्रभारी डॉ. अंकिता सीते ने बताया वर्ल्ड पेशेंट सेफ्टी डे पर जिला अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ के बच्चों ने पेशेंट सेफ्टी को लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35NDmV8

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA