Saturday, September 26, 2020

दादा के दशा कर्म के बाद नर्मदा स्नान के दौरान डूबने से युवक की मौत

तीर्थनगरी ओंकारेश्वर के गोमुख घाट पर शुक्रवार दोपहर युवक की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार देवास जिले का सुरमन्या गांव के करीब 20 लोगों के साथ प्रदीप पिता बनवारी (18) अपने दादा के दशा कर्म के लिए आया था। कार्यक्रम के बाद दोपहर 2 बजे नर्मदा स्नान के लिए गए गोमुख घाट पर नहाते समय प्रदीप अचानक गहरे पानी में डूब गया।
इस दौरान उसके साथ आए लोग देखते रह गए। मदद के लिए लोग आए तब तक गहरे पानी में जा चुका था। नाविकों ने युवक को बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस से युवक को मांधाता के सरकारी अस्पताल ले गए। डॉ. रवि वर्मा ने उसे मृत घोषित किया। मांधाता थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया है। नर्मदा में बाढ़ के बाद घाटों पर जलस्तर कम होने से लोग स्नान के लिए जा रहे हैं। इस दौरान कई लोग लापरवाही पूर्वक घाट पर छलांग लगाते व तैरते हुए गहरे पानी में चले जाते हैं। नदी के अंदर पत्थरों की खाई में फंसने व गाद के कारण हादसे हो रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/331MR16

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA