Monday, September 21, 2020

अजास के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति सामाजिक जन कल्याण संगठन (अजास) का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को रिसर्च सेंटर बडोरा में हुआ। जिला संरक्षक एसपी भुमरकर ने बताया इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को अजास प्रांताध्यक्ष शांताराम बोहरे एवं प्रांतीय टीम द्वारा कोविड 19 की गाइड लाइन के परिपालन के साथ पद और कर्तव्य की शपथ दिलाई। इस मौके पर अजास महिला प्रकोष्ठ से जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा चौकीकर, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ चन्द्रभागा भूमरकर, निर्मला गोहिया, वर्षा खातरकर, दीपमाला खातरकर ने स्वागत गीत की प्रस्तुति के साथ अपने विचार रखे। जिला संगठन और कार्यकारिणी से जिला अध्यक्ष अजास लीलाधर नागले, जिला उपाध्यक्ष दिलीप बामने, सह सचिव पंकज डोंगरे ने संगठन के उद्देश्य संगठन की मजबूती आगामी रणनीति और कार्ययोजना पर जानकारी और चर्चा की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kMpVt1

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA