तकनीक और प्रबंध क्षेत्र के दो प्रमुख संस्थानों आईआईटी और आईआईएम इंदौर के बीच पहली साझा काम करने को लेकर सहमति बनी है। दोनों संस्थानों ने एमओयू साइन किया है, जिसके तहत आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, एनालिटिक्स और टेक्नोलॉजी जैसे विषयों पर काम होगा।
आईआईएम के निदेशक प्रोफेसर हिमांशु राय और आईआईटी के निदेशक प्रोफेसर निलेश जैन ने एमओयू पर साइन किए। प्रोफेसर राय के अनुसार, दोनों संस्थान साझा रुचि वाले विषयों पर काम करने के साथ ही अपने संसाधनों को भी साझा करेंगे। टॉप फैकल्टी मिलकर कंसल्टिंग और रिसर्च करेंगे, उभरते क्षेत्रों के लिए जॉइंट प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे। आंत्रप्रेन्योरशिप और स्टार्टअप को बढ़ाने के लिए इन्कयूबेशन सेंटर, आइडिएशन सेंटर के साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जैसी चीजों पर भी काम किया जाएगा।
प्रोफेसर जैन ने कहा एमओयू, फैकल्टीज को मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग दोनों क्षेत्रों में रिसर्च करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। छात्रों के बीच भी रिसर्च, एग्जीबिशन व अन्य चीजों के लिए बेहतर सामंजस्य बनेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3c0XzI3
No comments:
Post a Comment