Monday, September 21, 2020

सेंदुरजना में युवाओं ने आश्रम में रोपे पौधे, हर शुभ कार्य में लगाएंगे पौधे

ग्राम सेंदुरजना में गुणवंत आश्रम में रविवार को गुणवंत बाबा समिति और अनुसया सेवा संगठन के सदस्यों ने पौधे रोपे। आश्रम परिसर के अलावा गांव के चौक व मार्ग किनारे भी पौधे लगाए गए। समिति के युवाओं ने पौधों की देखभाल करने का संकल्प भी लिया। गुणवंत समिति के सचिन मानकर, राहुल मानकर, नरेश गायकवाड़, गंगाधर मानकर, शैलेंद्र मानकर, प्रवीण मानकर, सतीष धोटे, रमेश मानकर आदि ने बताया गांव को साफ और सुंदर बनाने का संकल्प के साथ पौधरोपण की शुरूआत की है। गुणवंत आश्रम परिसर में पौधे लगाने के बाद विभिन्न स्थानों पर भी पौधे लगाए गए। पौधरोपण की तैयारी पिछले एक पखवाड़े से की जा रही थी। इसके लिए गड्‌ढों की खुदाई पहले ही कर ली थी। जिससे एक ही दिन में 500 पौधे लगाए गए। पौधरोपण कार्य में ग्रामीणों का भी सहयोग लिया गया। गांव को हराभरा बनाने के लिए पौधरोपण के लिए ग्रामीणों को भी प्रेरित किया है। ग्रामीणों ने हर शुभ कार्य में एक-एक पौधा लगाने का निर्णय लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ciZVCn

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA