Wednesday, September 16, 2020

माधवनगर हॉस्पिटल में मरीजों को मिलेगी आईसीयू की सुविधा

काेविड हॉस्पिटल माधवनगर में अब मरीजों को आईसीयू की सुविधा मिल सकेगी। यहां पर 20 गंभीर मरीज भर्ती किए जा सकेंगे, जिन्हें 24 घंटे चिकित्सा सुविधा मिलेगी।
18 सितंबर को उज्जैन आ रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अत्याधुनिक सुविधा वाले आईसीयू का उद्घाटन करेंगे। आईसीयू का संचालन शुरू होने से गंभीर मरीजों को यहां इलाज मिल सकेगा। मरीजों को दूसरे कोविड हॉस्पिटल में रैफर नहीं करना पड़ेगा।

20 बेड के आईसीयू में सेंट्रल ऑक्सीजन व वेंटिलेटर की सुविधा रहेगी। यहां मरीजों को हॉई फ्लो ऑक्सीजन दी जा सकेगी। सीएमएचओ डॉ. महावीर खंडेलवाल ने बताया माधवनगर हॉस्पिटल में आईसीयू बनकर तैयार है, जिसके लिए सभी आवश्यक संसाधन जुटाए जा रहे हैं।

18 सितंबर को इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इंजीनियरिंग सेल ने ग्वालियर की ठेका कंपनी से आईसीयू तैयार करवाया है। इस पर दो करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की इंजीनियरिंग सेल के कार्यपालन यंत्री एमके जैन ने बताया सिविल कार्य पूरा हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग को इसे हैंड ऑवर किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hyFOkw

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA