Saturday, September 5, 2020

सड़क बनाने नागाघाटी का बड़ा हिस्सा मिले तभी खतरा होगा कम, अभी पहाड़ के पास मार्ग डायवर्ट

जबलपुर-मण्डला रोड पर नागाघाटी के पहाड़ का हिस्सा एक बार फिर से टूटकर बिखरकर रोड तक आ रहा है। घाटी का बड़ा हिस्सा लैण्ड स्लाइड के बाद बीच रोड तक आकर जमा हुआ, जिसके बाद इस मार्ग को बंद कर दिया गया है। पिछले एक माह से इस मार्ग को पहाड़ी हिस्से में डायवर्ट किया गया है। सड़क पर निकलने के दौरान आ रही समस्याओं के बीच मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने अब वन विभाग से इस घाटी का बड़ा हिस्सा निर्माण के लिए माँगा है। एमपीआरडीसी के अधिकारियों का कहना है कि जब तक इस पहाड़ी को व्यवस्थित काटकर अलग नहीं किया जाता या रोड को सीधा नहीं किया जाता तब तक स्थायी समाधान निकल पाना कठिन होगा। बारिश के दिनों में फिलहाल जब भी तेज बारिश होती है तो पहाड़ का हिस्सा टूटकर रोड पर आकर जमा होता है जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।
बरेला डोबीगाँव के नजदीक यह नागाघाटी पहाड़ी आती है। तीन साल पहले काटकर इसके किनारे कुछ चौड़ी सड़क बनाई गई। मुंबई की एक ऐसी कंपनी ने पहाड़ी को तार से बाँधा जो रेलवे ट्रैक के नजदीक पहाड़ों को बाँधती है। कई प्रयास किये गये, लेकिन किसी भी तरह से बारिश में भू-स्खलन रोक पाना संभव नहीं हो पा रहा है। इसी के बाद एमपीआरडीसी ने पर्यावरण वन मंत्रालय के सामने माँग रखी है कि पहाड़ी का बड़ा हिस्सा सड़क के उपयोग के लिए मिले तो इसको स्थायी रूप से सुधार जा सकता है। खड़ी घुमावदार पहाड़ी को अब आगे काटकर सीधा और किसी तरह के हादसे न हो सकें उस अंदाज में निर्माण किया जाएगा।

पहले हिस्से में यह घाटी
जबलपुर-मण्डला सड़क का पहला हिस्सा चूल्हा गोलाई से डोबीगाँव नागाघाटी तक आता है। इस सड़क को 3 साल पहले 200 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। कुल 22 किलोमीटर एरिया में नई सड़क बनाई गई जो नागाघाटी को क्रॉस करते हुये आगे गाँव तक जाती है। इसके बाद मण्डला फूल सागर तक 63 किलोमीटर तक दूसरा हिस्सा है जो 251 करोड़ की लागत से अभी बन रहा है। इस हिस्से में 14 किलोमीटर में अभी काफी काम बाकी है।

हमने वन विभाग से कहा है कि नागाघाटी के बड़े हिस्से में हमें काम करने दिया जाए। यदि इसका बड़ा हिस्सा सड़क के लिए उपयोग में लाया जाएगा और पहाड़ी को व्यवस्थित कर दिया जाए तो स्थायी समाधान निकलेगा। सभी तकनीकी पहलुओं पर गौर कर यहाँ पहाड़ धसकने की समस्या का हल निकाला जाएगा। हमारी कोशिश जारी है।
-राजेन्द चंदेल, डीएम एमपीआरडीसी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The danger will be reduced only when a large part of Nagaghati is built to make the road, now the road divert near the mountain


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35993Im

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA