Tuesday, September 15, 2020

गांधी प्रतिमा पर हाथ लगाते ही निकला मार्बल, सांसद ने चरणों में ही रख दी माला

भाजपा के सेवा सप्ताह की सोमवार से शुरूआत हुई। सुबह 10 बजे सांसद नंदकुमारसिंह चौहान के साथ पदाधिकारी गांधी चौक में एकत्र हुए। पहले सभी गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए पहुंचे। लेकिन जैसे ही माल्यार्पण के लिए प्रतिमा के पास लगे मार्बल को कार्यकर्ता ने पकड़ा, वह हाथ में आ गया।

इसके बाद सांसद सहित सभी गांधीजी की प्रतिमा के चरणों में ही पुष्पमाला रखकर चले गए।
गांधी प्रतिमा का सौंदर्यीकरण एक साल पहले ही नगर निगम ने तीन लाख रुपए की लागत से किया है। लेकिन इसकी गुणवत्ता सोमवार को सामने आ गई। सांसद चौहान के साथ कार्यकर्ता प्रतिमा स्थल पहुंचे थे। भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गजेंद्र पाटील ने प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए ऊपर चढ़ने का प्रयास किया। उन्होंने प्रतिमा के नीचे लगे मार्बल को जैसे ही हाथ लगाया, वह अलग होकर हाथ में आ गया। इसके बाद किसी की हिम्मत नहीं हुई कि ऊपर चढ़ सके।
लॉकडाउन में भी भूखा नहीं रहा देश- सांसद चौहान
सेवा सप्ताह कार्यक्रम की शुरुआत में सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा केंद्र सरकार कोविड-19 की विकट परिस्थितियों में भी जनहित के लिए लड़ रही है। पूरे लॉकडाउन में देश में कोई भी भूखा नहीं सोया, क्योंकि हर जरूरतमंद तक सरकार ने राशन पहुंचाया। वर्तमान में भी केंद्र और राज्य सरकार मिलकर न्यूनतम दर पर लोगों को राशन उपलब्ध करा रही है।

कार्यक्रम के बाद सांसद ने सड़क पर झाड़ू लगाकर सेवा सप्ताह की शुरूआत की। सड़क पर से कचरा उठाया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, पूर्व महापौर अनिल भोसले और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटील सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Marble turned out as soon as Gandhi statue was placed, MP placed garland at his feet


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35AwI4s

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA