पितरों की याद में मलकापुर गांव में गुरुवार को संतोषी महिला मंडल की सदस्यों ने पौधरोपण किया। जय मां संतोषी महिला मंडल ने पीपल, बड़, सीताफल, जाम, इमली, गुलमोहर तथा नीम आदि के पौधे रोपे। साथ ही ट्री गार्ड भी भेंट किए। इस अवसर पर महिलाओं ने मोक्षधाम में लगे पौधों की नियमित निगरानी तथा सुरक्षा की शपथ भी ली।
कार्यक्रम में रिटायर्ड शिक्षक रमेश वर्मा ने अाॅक्सो मीटर से युवकों एवं महिलाओं का आक्सीजन लेवल जांचा। इस अवसर पर मनीष चौधरी ने कहा अब माताओं, बहनों की देख रेख से यह परिसर मनभावन हो जाएगा। पौधरोपण में राधिका कोसे, कल्पना बिंझाड़े, रानी धुर्वे, सुनीता वर्मा, माया अकोदे, प्रमिला मोहबे, मीना पहाड़े, फुलवा बेले, सरिता बिंझाड़े, पिंकी बिंझाड़े, भागरती बिंझाड़े एवं श्रीमती सरोज मालवीय मौजूद थीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FHQksX
No comments:
Post a Comment