Saturday, September 26, 2020

कोरोना से निर्वाचन कार्यालय के बाबू की मौत, साथियों से कहा था ‘तबियत खराब है, तुम्हारी मदद की जरूरत पड़ेगी’

स्थानीय निर्वाचन कार्यालय के सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ परसराम पटेल (50) की शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। उन्हें 19 सितंबर को कोरोना संक्रमित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उनकी हालत बिगड़ने पर जिला प्रशासन ने एंटी वायरल दवा रेमडेसिवीर इंजेक्शन के 6 वायल इंदौर से बुलाए। जिसमें एक इंजेक्शन पटेल को डॉक्टरों ने लगा दिया था, लेकिन उनकी जान नहीं बची। पटेल की जब तबियत खराब हुई तो उन्हें जिला एवं स्थानीय निर्वाचन शाखा के अपने साथियों को फोन पर इसकी सूचना दी। पटेल को याद करते हुए उनके साथियों ने कहा उन्होंने कहा था मेरी तबियत खराब है, तुम्हारी मदद की जरूरत पड़ेगी।
इधर, पटेल के निधन के साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालाें की संख्या 33 पर पहुंच गई। इससे पहले गुरुवार की शाम को आइसोलेशन वार्ड में कोरोना पॉजिटिव की रिपीट सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई। संतोषी नगर निवासी भैयालाल यादव (75) की रिपोर्ट निगेटिव आने के पांच घंटे बाद रात 11 बजे हार्ट अटैक से कोरोना वार्ड में ही मौत हो गई। भैयालाल की तबियत खराब होने पर उन्हें परिजन ने 12 सितंबर को भर्ती किया था। जहां पर उनकी जांच रिपोर्ट चार दिन बाद पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें पॉजिटिव वार्ड में शिफ्ट किया गया था। इलाज करने वाले डॉक्टरों ने बताया मरीज को गंभीर निमोनिया था। जिससे वे ठीक हो गए थे। डिस्चार्ज करने के लिए उसकी रिपीट कोरोना सैंपल जांच कराई गई थी। जिसकी रिपोर्ट गुरुवार की ही शाम को निगेटिव आई थी। डॉक्टरों ने कहा हमलोग ने रात में ही सोचा था कि दादा को सुबह डिस्चार्ज करेंगे। इसलिए स्टाफ को उनके पेपर तैयार करने के लिए कह दिया था, लेकिन जब उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया तो बचाने का मौका ही नहीं मिला।
इधर, शुक्रवार को जिला अस्पताल की ट्रू-नॉट मशीन से तीन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1455 हो गई। 24 घंटे के भीतर ही एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या में .28 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। गुरुवार को यह आंकड़ा 19.38 था जो शुक्रवार को बढ़कर 19.66 पर पहुंच गया। अबतक 1133 मरीज स्वस्थ्य होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. योगेश शर्मा ने बताया जिले का रिकवरी रेट 78.14 है। एक्टिव केस का प्रतिशत 19.66 है। वर्तमान में जिले में 174 संक्रमित मरीजों को मरीज होम आइसोलेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है।
10 नए कंटेनमेंट बनाए : 25 क्षेत्र को मुक्त घोषित किया
एडीएम ने शुक्रवार को 10 नए कंटेनमेंट एरिया बनाने के आदेश दिए। वहीं 25 क्षेत्रों को मरीजों के स्वस्थ होने पर मुक्त घोषित किया। नए कंटेनमेंट में ग्राम रजूरमाल, सिविल लाइंस, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, रामेश्वर नगर, शकुन नगर, रवीन्द्रनाथ टैगोर मार्ग, लाल चौकी, ब्राहम्णपुरी वार्ड के 2 कंटेनमेंट क्षेत्र व बड़ाबम चौक शामिल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3j5Od0m

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA