Saturday, September 26, 2020

हम कच्चे मकान में रह रहे हैं पर आवास योजना का लाभ नहीं मिला

बेटा, मेरा मकान पूरा कच्चा है। घर की दीवारें जर्जर हो चुकी हैं। स्थिति यह है कि दीवारें कभी गिर सकती हैं। हम इसमें दब सकते हैं। हम सालों से इसी मकान में रह रहे हैं, लेकिन अभी तक हमें आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। मैंने कई बार समस्या को लेकर पंचायत गई, यहां सरपंच-सचिव ने समस्या सुनने के बजाय मुझे भगा दिया। मेरा बेटा भी नहीं है। आप ही बताओ इस बुढ़ापे में हम कहां जाएं।
गांव के दीनदयाल नगर निवासी लक्ष्मीबाई पति रामा महाजन ने विधायक राम दांगोरे से यह बात रोते हुए कही तो विधायक भी भावुक हो गए। लक्ष्मीबाई ने विधायक का हाथ पकड़कर अपने घर के अंदर ले गई और मकान की खराब हालत से अवगत करवाया। इस पर विधायक ने तुरंत जनपद सीईओ से फोन पर पूरी स्थिति से अवगत करवाया और आवास योजना में नाम शामिल कर आवास योजना का लाभ देने की बात कही। उन्होंने फोन पर सीईओ से कहा कि यदि पात्र हितग्राही को आवास योजना में शामिल कर लाभ नहीं दिया गया तो कार्रवाई करुंगा। इसी तरह पड़ोस में रहने वाली बुजुर्ग नीला बाई पति शोभाराम ने विधायक को जर्जर मकान की समस्या बताई और योजना में लाभ दिलाने की मांग की। इसके बाद विधायक दांगोरे ने गांव के पं. दीनदयाल नगर में शुक्रवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी प्रतिमा लगाने के लिए भूमिपूजन किया।

गांधी नगर में रास्ता खराब, विधायक को दिया ज्ञापन

खंडवा | गांधी नगर में घर की ओर जाने वाले रास्ते में कीचड़ होने से परेशान रहवासियों ने विधायक देवेंद्र वर्मा काे ज्ञापन दिया। रहवासियों ने बताया कीचड़ और गंदगी के कारण रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है। ज्ञापन देने वालों में उदय घारू, सोनू घारू, स्वदेश सुनगत, विशाल निदाने, विशाल सारवान, राहुल तुंडलायत, नवीन तुंडलायत, हंसू सारवान, रोहित निदाने, पारस नीदाने, वीरेंद्र घारू, सोनू चांगरे, शैलेन्द्र मेहता, आकाश चानल शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
We are living in kutcha houses but the benefit of housing scheme is not available


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kOTslM

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA