कछपुरा मालगोदाम स्टेशन पर ट्रेनों और ट्रकों से माल की लोडिंग और अनलोडिंग का काम करने वाले सैकड़ा भर पल्लेदारों ने कम मजदूरी से परेशान होकर ठेकेदारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को रेलवे मालगोदाम पल्लेदार संघ के अध्यक्ष घनश्याम चक्रवर्ती, नारायण प्रसाद कोल आदि ने रेल प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपकर कहा है कि मार्च माह में पल्लेदारों की माल ढुलाई की नई दरें लागू होनी थी, लेकिन कोरोना की वजह से ठेकेदार पुराने ही रेट देकर पल्लेदारों के साथ अन्याय कर रहे हैं। ऐसे में पल्लेदारों ने नए रेट तय करने के साथ 1 घंटे का काम से विराम लेने का निर्णय लिया है। नए रेट के बारे में रेल प्रशासन ठेकेदारों से आपसी तालमेल बिठाएँ। इस अवसर पर रंजीत, रामखिलावन, प्रेमलाल, बुद्धुलाल, शिवकुमार आदि मौजूद थे। पी-4
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hWC50B
No comments:
Post a Comment