Friday, September 25, 2020

मंडी कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, जिले की सभी कृषि उपज मंडियों में कामकाज बंद, सरकार की वादाखिलाफी का विराेध तेेज

जिले की सभी मंडियों में तैनात कर्मचारी भी शुक्रवार से हड़ताल पर रहेंगे। मंडी कर्मचारियों ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष आह्वान पर मध्य प्रदेश के समस्त कृषि उपज मंडी बोर्ड के अधिकारी कर्मचारी 25 सितंबर से हड़ताल पर रहेंगे। मंडी कर्मचारियों ने बताया कि सरकार द्वारा कृषि उपज मंडी अधिकारी कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी की है। मुख्यमंत्री द्वारा 15 दिन का आश्वासन दिया गया था कि प्रदेश के समस्त मंडी कर्मचारियों अधिकारियों के वेतन भत्ते की सुरक्षा की जाएगी एवं जो कृषि संचालनालय बनेगा उसमें हमको शामिल किया जाएगा। लेकिन अब तक इस पर किसी प्रकार का संज्ञान नहीं लिया गया। इसके कारण सभी अधिकारी कर्मचारी 25 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। इस दाैरान संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा रणनीति बनाकर आंदोलन किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mandi employees on indefinite strike from today, work stopped in all agricultural produce mandis of the district


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HyujNX

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA