Tuesday, September 15, 2020

गुरुवार, शुक्रवार को शहर की किराना दुकानें भी रहेंगी बंद


शहर के किराना व्यापारियाें ने साेमवार काे एक बैठक आयाेजित की। इसमें व्यापारियाें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है कि गुमस्ता एक्ट के तहत किए गए विभाजन के तहत वे अपनी दुकानें क्षेत्रवार गुरुवार और शुक्रवार काे बंद रखेंगे। इसके तहत शहर के बाजार की किराना दुकानें गुरुवार काे बंद रहेंगी। वहीं रसूलिया, मीनाक्षी चाैक व अन्य क्षेत्र की दुकानें शुक्रवार काे बंद रहेंगी।

जिला व्यापारी महासंघ अध्यक्ष राजकुमार खंडेलवाल ने बताया कि व्यवसायियाें ने सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया है। दरअसल पूर्व में हुए निर्णय काे लेकर किराना व्यवसायियाें में संशय था जिसके कारण बैठक आयाेजित कर यह निर्णय हुआ है।
इससे पहले भी व्यापारी संघ बाजार बंद करने का फैसला कर चुका है। इसके समर्थन में शहर के दुकानदारों ने बाजार बंद रखा। दुकानों पर पोस्टर भी लगाए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FzN0Q8

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA