Tuesday, September 22, 2020

दोस्त और उसके परिचित ने किशोरी से किया दुष्कर्म

नाबालिग का शारीरिक शोषण करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसमें एक आरोपी की उम्र 22 साल है, जबकि दूसरे की उम्र 60 साल बताई गई है।

टीला पुलिस के मुताबिक 16 वर्षीय नाबालिग के पिता की मौत के बाद मां उसका लालन-पालन करती है। शादी पार्टी में काम के दौरान डेढ़ साल पहले महिला की मुलाकात लाइट का काम करने वाले हबीबगंज निवासी 22 वर्षीय सागर रैकवार से हुई थी। वह उनके घर आता-जाता था। पिछले साल जब महिला घर पर नहीं थी, तब सागर आया और बेटी से दुष्कर्म किया। इसके बाद वह कभी उसके घर और कभी दूसरी जगह ले जाकर दुष्कर्म करता रहा।

रविवार दोपहर वह नाबालिग को 60 वर्षीय जफरउद्दीन के यहां ले गया और बताया कि वह मकान ढूंढने जा रहा है। सागर के जाते ही जफरउद्दीन ने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। करीब 5 घंटे बाद सागर लौटा तो किशोरी ने उसको सब कुछ बता दिया। उसने बताया कि उसे पेट में तकलीफ हो रही है। इसके बाद वह उसे उसकी मौसी के घर छोड़कर भाग गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35W80M7

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA