Sunday, October 25, 2020

संपत्ति व जलकर के 23 करोड़ रु. में से सिर्फ 5.75 की वसूली

वायरस के चक्कर में नगर निगम संपत्तिकर व जलकर की वसूली में बहुत पिछड़ गया है। यही दोनों कर निगम की कमाई का मुख्य जरिया है। इस साल लगभग 13 करोड़ संपत्ति कर के वसूली टारगेट के मुकाबले अब तक करीब 3.5 करोड़ रुपए, जबकि जलकर लगभग 10 करोड़ के टारगेट के मुकाबले अब तक महज 2.35 करोड़ ही मिल पाया है।
इस तरह लगभग लक्ष्य वसूली लगभग 23 करोड़ में से बाकी 18 करोड़ रुपए की वसूली के लिए निगम ने अब 66 दिन प्लान तैयार किया है। यह 26 अक्टूबर से शुरू होकर 30 दिसंबर तक चलेगा। इसमें निगम चारों जोन कार्यालय के अलावा सभी वार्डों के लिए अलग से कैंप लगाएगा। शहरवासी यहां कल के साथ अन्य शुल्क भी जमा करा सकेंगे। खास बात यह है कि इसमें एक मुक्त राशि जमा कराने पर कोविड-19 के मद्देनजर अधिभार (पेनल्टी) में 31 दिसंबर तक छूट मिलेगी।

पहला कैंप वार्ड 1, 2 व 3 के लिए यहां लगेगा

पहला वसूली शिविर वार्ड 1, 2 व 3 के लिए 26 से 27 अक्टूबर तक गांधीनगर उद्यान के पास तथा 28 व 29 अक्टूबर को मालवा नगर लक्ष्मणपुरा में लगेगा। वार्ड 4, 5 व 13 के लिए शिविर 2 से 3 नवंबर तक अंबे माता मंदिर में। वार्ड 4 व 5 के लिए 4 से 5 नवंबर को विनोबा नगर पानी की टंकी के पास, वार्ड 6 व 7 के लिए अलकापुरी कम्यूनिटी हॉल में।

करों पर कितनी छूट
{संपत्तिकर - 50,000 रुपए तक बकाया होने पर पेनल्टी में 100 प्रतिशत, एक लाख तक बकाया होने पर 50 प्रतिशत, एक लाख से ज्यादा होने पर 25% की छूट।
{जलकर - अधिभार राशि 10000 रुपए तक बकाया होने पर 100 प्रतिशत, 10 हजार से ज्यादा 50 हजार तक बकाया होने पर 75%, इससे अधिक पर 50 प्रतिशत छूट।
{भूभाटक, किराया - अधिभार सहित कुल 20000 रुपए बकाया होने पर 100%, 50 हजार रुपए तक पर 50%, इससे अधिक होने पर अधिभार पर 25% तक छूट।

^शासन निगम से संबंधित करो की एक मुश्त राशि जमा कराने पर अधिभार में छूट दे रहा है। नागरिकों को इसका लाभ लेना चाहिए। इसके लिए सोमवार से निगम वार्डवार शिविर लगा रहा है। इसके अलावा सफाई के चारों जोन कार्यालय पर भी प्रत्येक दिन शिविर लगेगा।
सोमनाथ झारिया, आयुक्त नगर निगम



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34oD1XW

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA