Sunday, October 18, 2020

कोरोना से बचाव के लिए 505 मास्क और स्टीकर बांटे

अग्रवाल फाउंडेशन बाड़ी के द्वारा सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए कोरोना के विरूद्ध जन आंदोलन नो मास्क नो एंट्री के तहत भगवान अग्रसेन की जयंती पर एसडीएम बाड़ी एवं नगर पालिका बाड़ी के तत्वावधान में मुख्य बाजार में फाउंडेशन के द्वारा 500 मास्क एवं 500 स्टीकर बांटे गए। का वितरण किया और लोगों को महामारी के बचाव की जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका कनिष्ठ अभियंता दीपक गोयल एंव फाउण्डेशन के सभी सदस्यों द्वारा बाजार में बिना मास्क दुकानदार एवं राहगीरों को मास्क दिए और फाउण्डेशन के सभी सदस्यों ने मास्क लगाने का आग्रह किया गया।

मास्क वितरण कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका जेईएन दीपक गोयल ने कहा कि लोगों द्वारा अब कोरोना महामारी को हल्के में लिया जा रहा है जो कि काफी घातक सिद्ध हो सकता है लॉकडाउन परमानेंट नहीं हो सकता ऐसे में देश को अनलॉक करने की प्रक्रिया बेहद जरूरी है तो इसका यह मतलब नहीं कि कोरोना देश से चला गया है ऐसे में 2 गज दूरी और मुंह पर मास्क लगाना ही सबसे बड़ी वैक्सीन है जिसका प्रत्येक व्यक्ति को पालन करना चाहिए। मास्क वितरण कार्यक्रम में नगरपालिका जेईएन दीपक गोयल, सीताराम शर्मा, तपेश विधूङी, अग्रवाल फाउण्डेशन बाड़ी के अध्यक्ष अंशुल गर्ग, महामंत्री अशोक कुमार गोयल, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र गोयल, मंत्री नीरज मंगल, उपाध्यक्ष अश्विनी गोयल, मीडिया प्रभारी राजीव मंगल, रवि मोदी, हिमांशु मंगल, सुमित सिंघल, शैलेन्द्र गर्ग,चेतन सिंघल, अमन गर्ग और सचिन मंगल उपस्थित रहे।

लुहार बस्ती में बच्चों काे हाथ धाेना सिखाया, किताबें बांटी

धाैलपुर। जिला चाइल्ड हेल्प लाईन एवं प्रयत्न संस्था के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के तहत बच्चों को 24 घंटे 7 सातों दिन संरक्षण एवं सुरक्षा प्रदान करवाने के उद्देश्य से जिले के हाउसिग बाेर्ड लुहार बस्ती वाले बच्चों के साथ में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कोविड 19 के नियमों की पालना करते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया जिसमें चाइल्ड लाइन टीम से रीना त्यागी ने बच्चों को स्वच्छता के बारे में बताया कि हम साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखना है ताकि हम बीमारियों से बच सके और कोविड 19 के चलते लोगों एवं बच्चों को दूर दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया तथा चाइल्ड लाइन से वीपी ताेमर ने बच्चों के अधिकारों के बारे में जानकारी दी व सभी बच्चों को मास्क अधिकार संबंधित किताबें वितरण की गई। चाइल्ड लाइन टीम सदस्य रेनू शर्मा व दीक्षा सैन ने बच्चों को मास्क लगाने के तरीकों को बताया व बच्चों के मास्क लगाए और बच्चों का हाथ धुलाई कार्यक्रम करवाया व हाथ धाेने के तरीको के बारे में बताया। बच्चों को चाइल्ड हेल्प लाईन 1098 से संबंधित पेंफ्पलेट वितरण किए गए।

शहर के पंडित उमादत्त गल्र्स पी. जी. कालेज धौलपुर में नो मास्क नो एंट्री पखवाड़े का समापन राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों की सम्भागी छात्राओं के द्वारा गोद लिए गांव झोर एवं छावनी में जागरुकता रैली एवं पोस्टर के साथ किया गया। कॅालेज प्राचार्य डां. संतोषी लाल शर्मा ने सम्भागी छात्राओं एवं ग्रामीण लोगो को सं‍बोधित करते हुए कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन में कोरोना के प्रति चेतना जाग्रत करने के लिये सभी का सहयोग जरुरी है।
मुस्लिम महासभा ने नो मास्क नो एंट्री के तहत बांटे मास्क

मुस्लिम महासभा राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष माजिद शरीफी की ओर से राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान नो मास्क नो एंट्री के तहत मास्क वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री अब्दुल सगीर खान थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल कल्याण समिति धौलपुर के सदस्य एडवोकेट गिरीश गुर्जर ने की। विशिष्ट अतिथि के रुप में जिला शहर काजी मोहम्मद मतीन खान गौरी, गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जयवीर पोसवाल व समाजसेवी दुष्यंत बघेला उपस्थित थे। संयोजक माजिद शरीफी ने सभी उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण किया।

पूर्व राज्य मंत्री अब्दुल सगीर खान ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क लगाना अत्यंत आवश्यक है कोविड-19 को देखते हुए हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा यह अभियान नो मास्क नो एंट्री चलाया गया है इसका मतलब है कि अगर आप मास्क नहीं लगाते हैं तो आपको किसी भी जगह एंट्री ना दी जाए। इसलिए हम सभी स्वयं अपनी जितनी भी सुरक्षा कर सकते हैं उतना ही हम कोरोना महामारी से बच सकते हैं। विशिष्ट अतिथि शहर काजी मोहम्मद मतीन खान गौरी ने कहा कि हम समाज में कोरोना बीमारी से बचाव के लिए जागरूकता लाने का पूरा प्रयास करते रहेंगे। मुस्लिम महासभा के प्रदेश महासचिव शकील खान वारसी ने सभी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अतहर फारुकी ने किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Distribute 505 masks and stickers to prevent corona


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31hmiDL

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA