Thursday, November 5, 2020

शहर के मतदान केंद्र 124 पर सबसे कम 535 मतदाता में से सिर्फ 63 ने ही डाले वोट

सांची विधानसभा उप चुनाव में एक दिन पहले 72.69 फीसदी मतदान हाे चुका है। मतदान के पश्चात सभी 365 मतदान केंद्रों से ईवीएम को सुरक्षित तरीके से लाकर पॉलीटेक्निक कालेज में बनाए गए स्ट्रांग रुम में पहुंचा दिया गया है। स्ट्रांग रूम में देर रात तक ईवीएम जमा होती रही। सभी मतदान केंद्रों की ईवीएम आने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच प्रत्याशियों के इलेक्शन एजेंट, ऑब्जर्वर, आरओ व एआरओ के मौजूदगी में इन इवीएम को सील किया जा चुका है। गौरतलब है कि उपचुनाव में 241861 मतदाताओं में से 175153 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें से 97694 पुरुष और 77545 महिलाएं वोट डालने के लिए पहुंची थी। शहर के मतदान केंद्र क्रमांक 124 पर 535 में से 63 ने ही वोट डाले।
सुरक्षा में कोई कोताही न हाे इसलिए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को बेहद संवेदनशील मानते हुए सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम की निगरानी 24 घंटे सशस्त्र बल द्वारा की जा रही है। इसके अलावा सीसीटीवी और बेव कैमरी के माध्यम से सभी स्ट्राॅग रूम पर नजर रखी जा रही है। कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पूर्ण रूप से अर्द्धसैनिक बलों के हवाले कर दी गई। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा के तहत सीआईएसफ और जिला पुलिस के जवानों को यहां पर तैनात किया गया है। जिला प्रशासन ने समूचे कॉलेज परिसर और उसके आसपास के इलाके को अ‌र्द्धसैनिक बलों के हवाले कर दिया है।

स्ट्रांग रूम के आसपास एंट्री बंंद, हाई सिक्योरिटी टेस्ट के बाद ही प्रवेश
पॉलीटेक्निक काॅलेज में बनाए स्ट्रांग रूम के आसपास सामान्य लोगों के एंट्री पूरी तरह से बैन कर दी गई है। अब कॉलेज परिसर में बिना पहचान पत्र किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सुरक्षा बल के जवान जिला प्रशासन द्वारा मुहैया कराए गए पहचान पत्र की जांच के बाद ही व्यक्तियों को प्रवेश की अनुमति मिलेगी । यहां पर आपात स्थिति से निपटने के लिए हर तरह के इंतजाम किए गए हैं। आगजनी की कोई घटना न घटित हो इसके लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ दमकल कर्मियों को तैनात किया गया है।

रात 3.30 बजे सर्रा गांव की आखिरी ईवीएम पहुंची
पॉलीटेक्निक कालेज में बनाए गए स्ट्रांग रुम में सबसे पहली ईवीएम मंगलवार की रात 9 बजे मतदान केंद्र क्रमांक 132 की पहुंची। सबसे पहले आने वाले इन मतदान दल के कर्मचारियों का हार फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया । जबकि सबसे आखिरी ईवीएम रात 3.30 बजे आई, जो मतदान केंद्र क्रमांक 305 सर्रा गांव की थी।

पोलिंग बूथ 124 पर 11 और 124 (ए) पर 17 फीसदी ही हुआ मतदान
रायसेन शहर के मतदान केंद्र क्रमांक 124 पर 535 मतदाता थे, जिसमें से सिर्फ 63 लोगों ने ही वोट डाले है। 38 पुरुष और 25 महिलाएं वोट डालने पहुंची। इस केंद्र पर सिर्फ 11.77 फीसदी ही मतदान हुआ । इसी तरह पोलिंग बूथ क्रमांक 124 (A) पर 544 में से 97 वोट ही डले है, जिनमें 55 पुरुष और 42 महिलाओं ने वोट डाले है ।इस केंद्र पर भी 17 फीसदी ही मतदान हुआ है।
रायसेन शहर के मतदान केंद्र क्रमांक 124 पर 535 मतदाता थे, जिसमें से सिर्फ 63 लोगों ने ही वोट डाले है। 38 पुरुष और 25 महिलाएं वोट डालने पहुंची। इस केंद्र पर सिर्फ 11.77 फीसदी ही मतदान हुआ । इसी तरह पोलिंग बूथ क्रमांक 124 (A) पर 544 में से 97 वोट ही डले है, जिनमें 55 पुरुष और 42 महिलाओं ने वोट डाले है ।इस केंद्र पर भी 17 फीसदी ही मतदान हुआ है।

सांची विधानसभा में इन 5 केंद्रों पर महिलाओं ने सबसे ज्यादा डाले वोट
केंद्र महिला मतदाता वोट डाले
हिनोतिया 439 374
बोरपानी 444 356
तरावली 435 351
सालेरा 466 347
हरदौट 442 342
इन पांच केंद्रों पर पुरुषों का मतदान प्रतिशत रहा सबसे ज्यादा
केंद्र पुरुष मतदाता मतदान
उचेर 503 458
व्यवरा 566 441
हरदौट 566 438
संग्रामपुर 533 429
खरगावली 537 421
इन केंद्रों पर महिलाओं मतदाताओं ने वोटिंग में दिखाई कम रुचि
केंद्र महिला वाेटर वाेट किए
तिजालपुर 155 88
धनियाखेड़ी 127 88
सहजपुर 152 101
केंद्र 124 105 25

15 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में : सांची विधानसभा उप चुनाव में भाजपा से डॉ. प्रभुराम चौधरी और कांग्रेस से मदनलाल चौथरी सहित 15 प्रत्याशी मैदान में थे। इनका भाग्य अब ईवीएम में कैद हो गया है ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
At the polling station 124 of the city, only 63 of the 535 voters cast their votes.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34Ya3OP

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA