Wednesday, November 25, 2020

भोपाल में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 30 हजार पार; मंगलवार को 303 नए पॉजिटिव

शहर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 30 हजार पार हो गया है। मंगलवार को भी 303 नए पॉजिटिव सामने आए। इसके बावजूद कई लोग मास्क नहीं लगा रहे। जो लगा रहे हैं उनमें भी बहुत से ऐसे हैं जाे सही तरीके से नहीं लगा रहे। अपनी और अपने अपनों की सेहत के लिए ये समझना जरूरी है कि फिलहाल मास्क ही वैक्सीन है...

कोई कान में लटकाए रहता है तो कोई दाढ़ी में लगाए रहता
सड़कों-बाजारों में मास्क न लगाने वालों पर समझाइश और सख्ती का मिला-जुला दौर जारी है। जिला प्रशासन और नगर निगम की टीमों ने मंगलवार को ऐसे 200 से ज्यादा लोगों पर जुर्माना किया। इनमें से कुछ के पास तो मास्क ही नहीं थे, जबकि ज्यादातर ऐसे थे जिन्होंने या तो इसे कान पर लटका रखा था या फिर हाथ में लटकाए घूम रहे थे। गोविंदपुरा क्षेत्र में 50 हजार 500 और कोहेफिजा क्षेत्र में 35 हजार के चालान कटे।

कान में लटकाया

अरेरा हिल्स पर इन दोनों सज्जनों की तरह कई लोग कान में मास्क लटकाए नजर आए।
अरेरा हिल्स पर इन दोनों सज्जनों की तरह कई लोग कान में मास्क लटकाए नजर आए।

जैकेट में मुंह छिपाया

बोर्ड ऑॅफिस चौराहे पर चैकिंग के दौरान एक ने हाथ जोड़कर गुहार लगाई तो दूसरे ने जैकेट में मुंह छुपाया।
बोर्ड ऑॅफिस चौराहे पर चैकिंग के दौरान एक ने हाथ जोड़कर गुहार लगाई तो दूसरे ने जैकेट में मुंह छुपाया।

इनका तो नजर ही नहीं आया

न्यू मार्केट में जब युवती को पुलिस ने टोका तो बोली-मास्क गाड़ी में रखा है।
न्यू मार्केट में जब युवती को पुलिस ने टोका तो बोली-मास्क गाड़ी में रखा है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आपसे तो ये उम्मीद न थी...


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Hxl8xo

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA