शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के रेखा नगर इलाके बहुओं के मायके के जाने के बाद एक सास ने अपने घर में फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि कांति देवी परिहार (55) पत्नी अजान सिंह परिहार निवासी रेखा नगर गली नंबर 2 की बहु संध्या अपने मायके कीरतपुरा और शालिनी खांडोली जिला मुरैना अपने अपने मायके गई थी। 20 नवंबर, शुक्रवार की रात 12 बजे कांति देवी ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली।
भतीजे रामसिया परिहार के अनुसार उनका एक बेटा बृजभान सिंह उर्फ बीनू परिहार एमपी पुलिस में हैं। 21 नवंबर, शनिवार को जब उनके दामाद सुखवीर सिंह तोमर आए तो उन्होंने गेट खटखटाए । लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने पड़ोस में रहने वाले उनके भतीजे रामसिया को बुलाया। इसके बाद जब उन्होंने किसी तरह से गेट खोलकर देखा तो कांतिदेवी फांसी के फंदे पर झूल रही थी । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/337eHJ3
No comments:
Post a Comment