100 साल से भी ज्यादा प्राचीन मंदिर में पूजन का रास्ता साफ हो गया है। सीओडी के सैन्य अफसरों तथा प्रशासनिक अधिकारियों की कलेक्ट्रेट में बैठक के बाद निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में होने वाले पूजन को लेकर सीमित लोगों को पूजन की अनुमति रहेगी। यह भी तय हुआ है कि स्थायी तौर पर फेंसिंग हटाने के लिए प्रस्ताव हैड क्वार्टर भेजा जाएगा।
केंट वार्ड नंबर-7 के निवासियों की शिकायत रही है कि सीओडी प्रशासन द्वारा एक हिस्से में फेंसिंग खड़ी करने से उनकी कुल देवी के पूजन-अर्चन का रास्ता बंद हो गया है। इस मामले पर सीओडी प्रशासन के अलावा जिला प्रशासन को भी अर्जी दी गई थी।
बहरहाल, मंगलवार को दोपहर कलेक्ट्रेट में तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक तथा सैन्य अफसर जमा हुए। लंबी बातचीत के बाद तय हुआ कि बुधवार को होने वाले विशेष पूजन के लिए अनुमति रहेगी। आगे के लिए कोई स्थायी हल निकालने के लिए भी चर्चा होती रहेगी और मुख्यालय से दिशा-निर्देश आते हैं तो ही फेंसिंग हटाई जाएगी। इस दौरान क्षेत्रीय नागरिक भागचंद यादव, गोविंद यादव, रोहणी प्रसाद, नरेश सिंह भी मौजूद रहे।
कलेक्टर से मिले विधायक
इसी मामले को लेकर एक दिन पहले विधायक अशोक रोहाणी ने कलेक्टर से मुलाकात की थी। इस दौरान कलेक्टर से बताया गया कि सैन्य प्रशासन के इस फैसले से क्षेत्रीय लोगों की आस्था पर असर पड़ रहा है। इसके बाद ही कलेक्टर ने अधीनस्थ अधिकारियों को सैन्य प्रशासन के साथ संवाद स्थापित करते हुए कोई रास्ता निकालने के निर्देश दिए थे। पी-4
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fxMCQ6
No comments:
Post a Comment