Thursday, January 7, 2021

एक ही दिन में बढ़ा 6 डिग्री तापमान; बुधवार को 30.3 डिग्री रहा दिन का तापमान

बादल हटने के बाद बुधवार काे तेज धूप निकली। धूप तेज हाेने से दिन का तापमान 6 डिग्री बढ़ा। दिन का तापमान 30.3 डिग्री दर्ज हुआ। एक दिन पहले तापमान 24.5 डिग्री था। दिन में ठंड एक दम से गायब हाे गई। लाेगाें काे एक दिन में बदले माैसम से परेशानी हुई। रात का तापमान 18.1 डिग्री रहा। एक रात पहले भी 18.4 डिग्री तापमान था। रात में ठंड अभी कम है। माैसम विभाग का दावा है कि मकर संक्रांति 14 जनवरी के पहले ठंड लाैटकर आएगी। पश्चिमी विक्षाेभ के कारण तीन-चार दिन से छाए बादल अब हट गए हैं।

बुधवार काे सुबह से धूप रही, लेकिन दाेपहर में धूप बढ़ गई। धूप बढ़ने से तापमान में उछाल आया। तापमान 30 डिग्री काे पार कर गया। दिन के अलावा रात का तापमान भी 18 डिग्री से ऊपर ही है। माैसम विभाग के वैज्ञानिक जीडी मिश्रा के अनुसार बादल हटने और उत्तर से हवा नहीं आने के कारण एक दम से गर्मी बढ़ी है। अभी 9 और 10 जनवरी काे फिर पश्चिमी विक्षाेभ के असर के कारण बादल आएंगे। हल्की बारिश हाे सकती है। इसके बाद 11-12 जनवरी से फिर ठंड लाैटकर आने का पूरा अनुमान है। अभी ठंड का सीजन करीब डेढ़ माह और रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nj0tfj

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA