Monday, December 28, 2020

गौहर महल में राग भोपाली 2020 प्रदर्शनी, मिन्टो हॉल में शिखर खेल अलंकरण समारोह; शहर में कब-क्या होगा, यहां पढ़ें

आपके लिए जरूरी अपडेट्स…

मौसम

  • साफ और शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री, न्यूनतम 09 डिग्री।

बिजली कटौती

  • सुबह 10:00 से दोपहर 12 बजे तक सिग्नेचर रेसीडेंसी, सागर प्रीमियम टावर और आसपास का क्षेत्र।

  • 1 से 3 बजे तक सर्वधर्म कोलार सी सेक्टर, कावेरी कॉलोनी, जेके टॉउन और आसपास का क्षेत्र।

एग्जीबिशन/वर्कशॉप

  • राग भोपाली 2020 प्रदर्शनी, गौहर महल, सुबह 11 बजे

  • लिखंदरा दीर्घा में गौंड समुदाय पर युवा चित्रकार रीता श्याम की प्रदर्शनी, जनजातीय संग्रहालय, सुबह 11 बजे से।

  • जल तरंग प्रदर्शनी भारत भवन, दोपहर 2 बजे से। अनंत मंडी, गांधी भवन, दोपहर 2 बजे।

स्पोर्ट्स

शिखर खेल अलंकरण समारोह, मिन्टो हॉल, शाम 6:30 बजे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Raga Bhopali 2020 Exhibition at Gauhar Mahal, Shikhar Khel Adornment Ceremony at Minto Hall; What will happen in the city, read here


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mQgSrn

पेयजल भुगतान नहीं हाेने से राेका काेदरिया का नर्मदा जलप्रदाय, तीन दिन से क्षेत्र में जलसंकट

शहर से सटी तहसील की सबसे बड़ी करीब 25 हजार की आबादी वाली पंचायत काेदरिया में पिछले तीन से नर्मदा जलप्रदाय नहीं हाे रहा है। पंचायत द्वारा नर्मदा जलप्रदाय की राशि का भुगतान नहीं हाेने से नर्मदा परियाेजना विभाग ने पंचायत का जलप्रदाय राेका है। अब साेमवार काे पंचायत कुछ राशि का भुगतान कर जलप्रदाय फिर से शुरू कराने का प्रयास कर रही है।

यहां काेदरिया गांव का नर्मदा परियाेजना विभाग का लंबे समय से करीब 12 कराेड़ रु. की राशि का बिल बकाया चल रहा है। इसकाे लेकर फरवरी में पंचायत का नर्मदा जलप्रदाय राेका जा चुका है। जिसके बाद निगमायुक्त से चर्चा के बाद फिर से यह प्रदाय सुचारू हुआ था। इसके बाद पंचायत द्वारा मासिक बिल भरा जा रहा था। लेकिन अब फिर से कुछ समय का बिल बकाया हाेने के बाद नर्मदा परियाेजना विभाग ने काेदरिया गांव का नर्मदा जलप्रदाय राेका है।

तीन दिन से गांव में नर्मदा पेयजल का वितरण नहीं हाे रहा है। जिसके चलते यहां ग्रामीणाें काे जलसंकट की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नर्मदा के साथ ही गांव में चाेरल प्रदाय याेजना का भी लाभ मिलता है। लेकिन अभी उससे भी सप्ताह में केवल दाे दिन पानी आ रहा है। ऐसे में तीन दिन में एक बार इससे पानी मिलने से व नर्मदा का प्रदाय बंद हाेने से पूरे क्षेत्र में ही जलसंकट की परेशानी हाे रही है। इस बारे में सरपंच अनुराधा जाेशी का कहना है कि इस माह का बिल का भुगतान साेमवार काे कर दिया जाएगा। जिसके बाद संभवत: साेमवार से फिर से नर्मदा का जलप्रदाय सुचारू रूप से चालू हाे जाएगा। इसकाे लेकर नर्मदा जलप्रदाय विभाग के अधिकारियों से चर्चा हाे गई है।

निजी बाेरिंग और कुएं से हाे रही जलापूर्ति
यहां गांव में तीन दिन से नर्मदा की जलापूर्ति नहीं हाेने से ग्रामीणाें काे खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि सुबह से ही ग्रामीण पंचायत के समीप की टंकी, निजी बाेरिंग व कुएं से जलापूर्ति कर रहे है। इसके अलावा चाेरल प्रदाय याेजना से भी तीन दिन में एक बार पानी मिल रहा है। जिसके चलते ज्यादा परेशानी हाे रही है।

भुगतान नहीं हाेने से जलप्रदाय राेका है
इस बारे में नर्मदा परियेाजना विभाग के असिस्टैंट इंजीनियर पीके उपाध्याय का कहना है कि काेदरिया पंचायत का नर्मदा का बिल भुगतान नहीं हुआ है। इस वजह से अभी पंचायत की नर्मदा जलप्रदाय की आपूर्ति राेकी गई है। जैसे ही पंचायत कुछ भुगतान करेगी वैसे ही आपूर्ति फिर शुरू कर दी जाएगी।

6 इंच पानी काे सीधे तीन इंच किया, नहीं भर पाती 4 लाख लीटर की टंकी
सरपंच जाेशी ने बताया की कुछ समय से नर्मदा परियाेजना विभाग ने पानी की सप्लाय काे भी आधा कर दिया है। पहले छह इंच पानी दिया जाता था। लेकिन अब इसे तीन इंच कर दिया है। जिसके चलते गांव की 4 लाख लीटर की टंकी भी पूरी तरह से भर नहीं पाती है। जिससे भी प्रदाय जारी रहने के दाैरान भी जलसंकट की परेशानी हाेती है। इसकाे लेकर भी नर्मदा परियाेजना विभाग काे अवगत करा दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KIoZsW

, सर्द ऋतु में अब तक 150 प्रजातियों के देसी व प्रवासी पक्षी, 70 तितलियां व 20 ड्रेगेनफ्लाय देखे गए

शहर के जनरल्स राेड से सटे महू किले के दक्षिण के सैन्य क्षेत्र में स्थित झील विभिन्न प्रकार के सुंदर पक्षियाें के कलरव से चहचहा रही है। हरी-भरी घास, झाड़ीदार इलाके, ऊंचे वृक्षों और निर्मल जल के बीच रंग-बिरंगे देश-विदेश के पक्षी अपने सुकून के पल बिता रहे हैं। तालाब के बीच में कमल के फूल भी खिल रहे हैं। उनके बीच में अठखेलियां करते पक्षियाें का नजारा अत्यन्त रमणीय और आकर्षक हो गया है।

करीब 12 प्रजातियों को तो यहां पहली बार देखा गया
तालाब के साथ हरे-भरे इस क्षेत्र में ब्रिगेडियर अरविंद यादव, देव कुमार वासुदेवन और सेवानिवृत्त ले. कर्नल बाला ने अब तक पक्षियों की 150 प्रजाति, तितलियाें की 70 प्रजाति व ड्रेगनफ्लाय की 20 से अधिक प्रजातियां अपने कैमरे में कैद की है। इस झील पर इससे पहले पक्षियाें की इतनी प्रजातियां यहां नहीं कैद की गई है। करीब 12 प्रजातियां तो यहां पहली बार देखी गई हैं।

यह इलाका सबसे ज्यादा फेजंट टेल्ड जकाना (पिहू), काॅटन पिग्मी गूज़, लेसर विसलिंग डक्स जैसी प्रजातियों का पसंदीदा ठिकाना बन चुका है। इसके अलावा यह इंदाैर जिले की पहली ऐसी जगह है जहां पर पिन टेल्ड स्नाइप, ग्रेटर पेंटेड स्नाइप व रूड्डी ब्रिस्टेड क्रेक एक साथ देखे गए हैं।
(यह फाेटाे व कंटेंट आर्मी वाॅर काॅलेज के ब्रिगेडियर अरविंद यादव ने भास्कर संवाददाता प्रणय जैन से सांझा किए)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कमल के फूल पर बैठा पिहू।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MdCmSv

डबल चौकी में शॉर्ट सर्किट से मकान और दुकानों में आग

डबल चौकी में शनिवार रात शॉर्ट सर्किट से तीन दुकानों और मकान में आग लग गई। घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने तीन घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई।

फायर ब्रिगेड के अनुसार, शिवहरे बंधुओं के मकान में अंकुर मोबाइल नाम से दुकान है। आग उसमें ही लगी थी। दुकान मालिक अंकुर जैन ने बताया कि रात करीब एक बजे की घटना है। वह मौके पर पहुंचे तो दुकान और मकान भभक रहे थे। दुकान में करीब 25 लाख रुपए का माल था।

गैस टंकी में भी धमाका हुआ। आग ने पड़ोस के जनरल स्टोर और किराना दुकान को भी चपेट में ले लिया। इनका भी फर्नीचर और अन्य सामान जल गए। सूचना मिलते ही इंदौर और देवास से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fire in houses and shops due to short circuit in double checkpoint


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38EhJq7

शूर्पणखा की नाक काटी तो रावण ने किया सीता का हरण

अयोध्या के राजा दशरथ द्वारा अपनी पत्नी कैकयी को दिए गए वचन को पूरा करने के लिए भगवान रामचंद्र, सीता मैय्या व लक्ष्मण के साथ जब जंगल में भटकते हुए पहुंचे तो रावण की बहन शूर्पणखा ने राम से शादी करने के लिए सीता पर हमला करने का प्रयास किया लेकिन लक्ष्मण ने अपनी तलवार से शूर्पणखा की नाक काट दी।

विलाप करती हुई शूर्पणखा अपने भाई रावण को व्यथा सुनाती तो बहन की दुर्दशा देखकर रावण भी बदला लेने के लिए निकल पड़ता है। रामायण के इस करुण दृश्य का जीवंत मंचन किया ग्राम खाद का पुरा में चल रही रामलीला में कलाकारों ने।

रावण की वेषभूषा में सजे कलाकार ने सीता हरण का मनमोहक मंचन किया। रावण ने सीता का हरण करने के लिए अपने मामा मारीचि को स्वर्ण मृग बनाकर भेजा और सीताजी उस पर मोहित हो गईं। उन्होंने प्रभु श्रीराम से स्वर्ण मृग पानी की जिद पकड़ ली। सीता जी के हठ को देखकर रामजी मृग बने राक्षस मारीच के पीछे-पीछे जंगल में चले जाते हैं।

इसी दौरान मारीच ने माया धरकर राम की आवाज में चीखना शुरू कर दिया। रामचंद्र की आवाज सुनकर लक्ष्मण भी कुटिया के चारों तरफ रेखा खींचकर जंगल चले जाते हैं। इसी दौरान ब्राह्मण का वेष बनाए रावण ने सीता माता को कुटिया से बाहर बुलाया और उनका हरण करके ले गया। सीता का करुण क्रंदन देखकर ग्रामीणजन भावुक हो गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hkIFiF

FBI investigating whether man linked to Nashville bombing was paranoid about 5G networks



from Yahoo News - Latest News & Headlines https://ift.tt/2KI5elj

लोगों की सेवा व मदद करना मानव जीवन का पुनीत कार्य : शर्मा

समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को आगे लाने व उसके उत्थान के लिए शासन कई योजनाएं चला रहा है। इसके अलावा समाजसेवी भी इस दिशा में आगे आकर जरूरतमंदों की सेवा करें तो यह मानव जीवन का पुनीत कार्य होगा। यह बात तहसीलदार नरेश कुमार शर्मा ने कही।

तहसीलदार शर्मा, रविवार को शिवम गार्डन में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य शासन ने कम आय वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं। वयोवृद्ध व निराश्रित लोगों के लिए हर महीने पेंशन भी दी जा रही है। पेंशन का लाभ विधवा व परित्यक्ता महिलाओं को दिया जा रहा है। इसके लिए लोग आगे आकर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

तहसीलदार शर्मा ने कहा कि सर्दी में गरीबों की मदद के लिए उन्हें अच्छे वस्त्र प्रदान किए जा सकते हैं। जो लोग मदद करने की इच्छा अपने मन में रखते हैं उन्हें आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में उन्होंने कई लोगों को कंबल प्रदान किए। कार्यक्रम में दिनेश कुमार शर्मा, राहुल कुमार शर्मा, संतोष कुमार शर्मा, हरी ओम गुप्ता, दिलीप कुमार जैन ने संयुक्त रुप से गरीबों को कंबल वितरण कर सर्दी से बचाने का प्रयास किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Serving and helping people is a sacred work of human life: Sharma


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34PE4Qx

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA