इंदौर.जिला प्रशासन, खाद्य विभाग और नगर निगम की टीम ने बुधवार को हिम्मत नगर में महाकाल ट्रेडिंग कंपनी के ड्राईफ्रूट कारखाने पर छापा मारा। यहां कोल्ड स्टोरेज में खराब क्वालिटी की 10 हजार किलो बादाम, पिस्ता व बादाम कतरन मिली। कारखाना मालिक कमल छत्री से पूछा तो वह कहने लगा कि खराब हो चुकी है, इसलिए फेंकने के लिए रखी है। अफसरों ने उससे यह लिखवा लिया और 60 लाख रुपए का ड्राईफ्रूट सील कर निगम के हवाले कर दिया।
कार्रवाई के दौरान अफसरों ने सवाल किया कि ड्राईफ्रूट खराब है तो तीन महीने से कोल्ड स्टोरेज में क्यों रखा है। इस पर वह चुप रहा, जबकि हर दिन कोल्ड स्टोरेज में इसे रखने से 1 हजार रुपए रोज की बिजली खर्च हो रही थी। बाद में जानकारी मिली कि ये ड्राईफ्रूट खुले बाजार में किराना दुकानों पर कतरन के रूप में बेचा जा रहा था। टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
नीमच : डेयरी से 10 हजार लीटर दूध जब्त, प्लांट सील
नीमच/रामपुरा | प्रशासन ने बुधवार को रामपुरा स्थित महावीर दुग्ध डेयरी पर छापा मारा। माैके से डिटर्जेंट पावडर, कैमिकल की 40 केन, पाम आइल के 7 डिब्बे और दूध में फैट बढ़ाने का पावडर भी मिला। करीब 10 हजार लीटर दूध जब्त कर प्लांट सील कर दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PfFLQm
No comments:
Post a Comment