अशोकनगर .बुधवार शाम दो युवतियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर समलैंगिक विवाह करने के लिए एसपी को आवेदन दिया। इसमें युवतियों ने बताया कि एक युवती के परिजन उनकी मुहब्बत में बाधा बन रहे हैं इसलिए अगर वे कोई रिपोर्ट करते हैं तो उनकी न सुनी जाए। क्योंकि हम दोनों बालिग हैं। दोनों युवतियां मुंगावली और चंदेरी की हैं। मुंगावली की युवती ने बताया कि उसके परिजन तो तैयार हो चुके हैं लेकिन चंदेरी की युवती के परिजन उनके विवाह में बाधा बन रहे हैं। युवतियों ने बताया कि परिजनों का कहना है कि अगर तुम ऐसा करोगी तो आग लगा देंगे। इसलिए सुरक्षा मांगने आए हैं।
आत्महत्या का भी कर चुकी हैं प्रयास
दोनों युवतियां में से एक के चेहरे पर दोनों तरफ ब्लेड के गहरे जख्म हैं। इन जख्मों के बारे में पूछा तो युवती ने बताया कि इनके चक्कर में ब्लेड मार ली। वहीं दूसरी युवती ने बताया कि परिजनों ने शादी से इंकार किया तो एक बार फांसी लगाने की कोशिश और दूसरी बार चूहामार गोली खा चुकी है। दोनों युवतियों का कहना है कि उनकी शादी नहीं हुई तो आत्महत्या कर लेंगी।
ऑटो चला लेती है युवती, कहा- नहीं होगी आजीविका की समस्या
एक युवती ने बताया कि वह सब्जी और फल बेचने से लेकर ऑटो तक चला लेती है। इसलिए आजीविका की भी समस्या नहीं होगी। एसपी पंकज कुमावत ने आवेदन लेकर मुंगावली पुलिस को नियमानुसार कार्रवाई के लिए भेजा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35UCxHP
No comments:
Post a Comment