Wednesday, November 13, 2019

इंदौर में पहला टेस्ट कल से लेकिन टीम इंडिया का फोकस डे-नाइट टेस्ट पर, विराट समेत कई बल्लेबाजों ने गुलाबी गेंद से प्रैक्टिस की

इंदाैर .भारत आैर बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 14 नवंबर से होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन टीम इंडिया का फोकस कोलकाता में हाेने वाले डे-नाइट टेस्ट पर है। मंगलवार काे अभ्यास सत्र के दाैरान कप्तान विराट काेहली समेत कई खिलाड़ियों ने गुलाबी गेंद से बैटिंग प्रैक्टिस की। दोनों ही टीमों का यह पहला डे-नाइट टेस्ट होगा। इसे ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम प्रबंधन ने एमपीसीए से पिंक बॉल की मांग की थी। पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के अनुरोध पर पिंक बॉल मुहैया करवाई।

विराट बल्लेबाजी के लिए उतरे तो उन्होंने पिंक बॉल से प्रैक्टिस की शुरुआत की। विराट लगभग 1 घंटे तक तेज आैर स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी करते रहे। इसके बाद अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा अाैर रिद्धिमान साहा ने इसी गेंद से बल्लेबाजी की। वहीं बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने लाल गेंद से अभ्यास किया।

रहाणे बोले- गुलाबी गेंद खेलने के लिए तकनीक में बदलाव जरूरी, रुककर खेलना होगा

गुलाबी गेंद के बारे में उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा- लाल गेंद की तुलना में गुलाबी गेंद से अभ्यास करना अलग तरह का अनुभव रहा। गुलाबी गेंद से तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है। स्विंग आैर सीम मूवमेंट अच्छा रहता है। स्पिनरों को टर्न मिलने की संभावना कम रहती है। बल्लेबाजों को अपनी तकनीक में बदलाव करना होगा। शरीर के करीब आैर थोड़ा रुककर खेलना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
First Test in Indore from tomorrow but focus of Team India Day-Night Test


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QcNwH9

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA