Sunday, May 17, 2020

सीमेंट के दाम 40 रु., सरिया के प्रति क्विंटल 400 रु. तक बढ़े

लॉकडाउन के बीच दुकानें खुलते ही सीमेंट महंगी हो गई हैं। कंपनियों ने दाम दस फीसदी तक बढ़ा दिए हैं। इससे मकान बनाने वाले लोगों पर इसका भार पड़ रहा है और उन्हें ज्यादा दाम चुकाना पड़ रहे हैं। अगले सप्ताह सीमेंट के दाम 10 से 15 रुपए तक और बढ़ सकते हैं।
बता दें कि लॉकडाउन के पहले जहां सभी कंपनियों की सीमेंट 310 से 325 रुपए प्रति बोरी मिल रही थी। वहीं अब दाम 330 से 370 रुपए प्रति बोरी पहुंच गए हैं। यहीं नहीं कंपनियों ने अगले एक सप्ताह में दाम में 10 से 15 रुपए प्रति बोरी बढ़ोतरी की संभावना है। इससे सीमेंट दाम 390 रुपए प्रति बोरी तक पहुंच जाएंगे। ऐसे में घर बनाने वालों का बजट गड़बड़ा जाएगा। सीमेंट के दाम बढ़ने का असर इस तरह समझ सकते हैं। अब एक हजार स्क्वेयर फीट के प्लॉट पर मकान बनाने पर 350 बोरी सीमेंट लगती है। लॉकडाउन के पहले जब सीमेंट के भाव 325 रुपए प्रति बोरी थे जो 370 रुपए प्रति बोरी हो गए हैं। इससे 1 लाख 29 हजार 500 रुपए खर्च हो रहे हैं।
आगे क्या : सीमेंट विक्रेताओं के अनुसार सीमेंट का अभी 30 फीसदी ही उत्पादन है। वहीं लोडिंग भी महंगी हो गई है। अगले कुछ दिनों में अभी सीमेंट 10 से 15 रुपए महंगी और होगी। यदि आगे कोरोना संक्रमण बढ़ता है तो सीमेंट और महंगी हो सकती है।

इधर सरिया भी महंगा

सीमेंट के साथ ही सरिया भी महंगा हो गया है। लॉकडाउन के पहले तक जहां इसके दाम 4000 से 4200 रुपए प्रति क्विंटल थे। वहीं अब इसके दाम 4400 से 4600 रुपए प्रति क्विंटल हो गए हैं। सरिये के दाम बढ़ने की वजह प्लांट में इनकी लोडिंग के लिए मजदूर नहीं मिलना है। कंपनियों में पहले जो भी मजदूर कार्यरत थे। वे सभी यूपी और बिहार के थे। लॉकडाउन में सभी घरों को चले गए। इससे लोडिंग की दिक्कत है। जो मजदूर गाड़ियां भर रहे हैं वो ज्यादा दाम ले रहे हैं। इससे सरिया महंगा हो गया है।
सीमेंट इसलिए हुई महंगी

  • सीमेंट कंपनियों में प्रोडक्शन 30 फीसदी तक ही होना। सीमेंट का उत्पादन कम होने से भाव बढ़े।
  • कोरोना संकट के चलते कई राज्यों द्वारा डीजल के दाम में 7 रुपए तक बढ़ाना। इससे लोडिंग महंगी हुई।
  • पहले जो वाहन सीमेंट लेकर आते थे उन्हें रिटर्न जाने पर अन्य सामग्री लोडिंग के रूप में मिल जाती थी। लेकिन अब लॉकडाउन से रिटर्न भाड़ा नहीं मिल रहा है। इससे भी दाम बढ़ाए गए हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2y9zMGz

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA