Thursday, June 25, 2020

एक आराेपी ने बताया नाम, ताे दूसरे आराेपी काे 1 किलो 350 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा

सिटी पुलिस ने एक दिन पहले पकड़ाए आराेपी से पूछताछ की ताे उसने गणेश चाैक निवासी लंकेश उर्फ लाेकेश ठाकुर पिता माेहन सिंह पर गांजा बेचने का संदेह जताया। इसके बाद पुलिस ने रैकी कर आराेपी काे बुधवार दाेपहर काे रन्हाई राेड पर नदी की पुलिया के पास से पकड़ा। उसकी थैली से 1 किलाे 350 ग्राम गांजा जब्त किया। अाराेपी पैदल ही ग्राहकों काे गांजा सप्लाई करने गया था। जब्त गांजे की कीमत 17 हजार रुपए है। आराेपी पर चाेरी, लूट और मारपीट के प्रकरण पहले से ही दर्ज हैं। वह निगरानीशुदा बदमाश है। इधर, एक दिन पहले पुलिस ने मंगलवार काे बैरागढ़ निवासी शैलेंद्र पिता विट्ठलदास यादव नेशनल हाईवे पर सुकनी नदी के पास से गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। उसे बुधवार काे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सिटी थाना प्रभारी एसआई उमेद सिंह राजपूत ने बताया एक दिन पहले गांजे के साथ पकड़ाए आराेपी शैलेंद्र ने पूछताछ में निगरानी शुदा बदमाश लंकेश का नाम लिया। पुलिस टीम ने मुखबीर काे उसके पीछे लगाया। दाेपहर काे अाराेपी घर से थैली में गांजा लेकर रन्हाई राेड पर ग्राहकों काे बेचने के लिए निकला था। रन्हाई राेड पर नदी की पुलिया के पास अाराेपी काे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।
आराेपी ने बताया, टेमागांव के पास आदिवासी से लिया था गांजा, नाम नहीं बताया

थाना प्रभारी राजपूत ने बताया कि आराेपी लंकेश उर्फ लाेकेश से पूछताछ की ताे उसने बताया कि वह टेमागांव के पास नेशनल हाईवे पर एक आदिवासी से गांजा लेकर आया था और बेचने जा रहा था। इसी दाैरान पकड़ा गया। आराेपी जिससे गांजा लेकर आया, उसका नाम नहीं बता रहा है। थाना प्रभारी ने कहा कि आराेपी काे गुरुवार काे काेर्ट में पेश कर रिमांड मांगेंगे।

एक दिन पहले पकड़े गए अाराेपी ने खरीददार और बेचवाल के नहीं बताए नाम
मंगलवार काे 1 किलाे 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किए शैलेंद्र यादव काे बुधवार काे पुलिस ने काेर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। लेकिन अब भी सवाल जस के तस खड़े है। कि अाराेपी गांजा किससे लेकर आ रहा था, किसे बेचने जा रहा था। पुलिस ने गांजा बेचवाल और खरीददार के नाम का खुलासा नहीं किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eJsJEF

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA