Thursday, June 25, 2020

मेडिकल कॉलेज से दो महिलाओं सहित 14 ठीक होकर घर पहुंचे

अब मरीज जल्द स्वस्थ हो रहे हैं। वीडी मार्केट की महिला उम्र 58 साल व गौतम मार्ग नामदारपुरा की 65 साल की महिला के पॉजिटिव आने पर 13 जून को आरडी गार्डी में भर्ती किया था। यहां पर सात दिन तक इलाज के बाद दूसरा सैंपल लेकर जांच की गई तो दोनों महिलाओं की रिपोर्ट 20 जून को निगेटिव आई। तीसरा सैंपल भी निगेटिव आया। बुधवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। डॉ. सुधाकर वैद्य ने बताया मरीजों के स्वास्थ्य में जल्द सुधार हो रहा है। प्रॉपर ट्रीटमेंट, पौष्टिक आहार तथा योग से स्वास्थ्य में सुधार हुआ। इधर पीटीएस से बुधवार को चार लोग स्वस्थ होकर घर पहुंचे हैं। सेन्टर के नोडल डॉ.एएस तोमर ने बताया ठीक होकर घर जा रहे मरीजों ने कहा कि पॉजिटिव आने पर हम घबरा गए थे लेकिन प्रॉपर इलाज मिलने से स्वास्थ्य हुए हैं। अन्य अस्पतालों से भी 8 मरीज ठीक होकर घर लौटे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z5tMYJ

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA