Thursday, June 18, 2020

सरकारी जमीन से पेड़ काटने पर चार लोगों पर किया 20 हजार का जुर्माना

कराहल तहसील के बांसरैया गांव के पास कुराचोर खुर्द में राजस्व विभाग की भूमि को कब्जाने की नीयत से काटे गए पेड़ों के मामले में न्यायालय तहसीलदार ने चार लोगों पर जुर्माने की कार्रवाई की है। यहां न्यायालय ने उक्त चार लोगों के खिलाफ 20 हजार रुपए का जुर्माना किया है।
तीन दिन पहले तहसीलदार शिवराज मीणा को सूचना मिली थी कि बांसरैया गांव के पास कुराचोर खुर्द में राजस्व भूमि कब्जाने के नीयत से पेड़ काटे जा रहे है। मौके पर जाकर तहसीलदार ने तस्दीक की। इसमें सामने आया कि शिवपुरी जिले की पोहरी तहसील क्षेत्र के अतवई गांव निवासी तुला यादव, सुमेर पाल, गजराज यादव, दिगपाल ने उक्त पेड़ जमीन कब्जाने के लिए काटे है। इस पर तहसीलदार ने चारों लोगों को नोटिस जारी करते हुए न्यायालय में उपस्थित होने के आदेश दिए। इसमें प्रकरण बनाते हुए तसीलदार ने बुधवार को चारों के खिलाफ सरकारी जमीन से पेड़ काटने के आरोप में 20 हजार रुपए का जुर्माना किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YdXADr

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA