Wednesday, June 24, 2020

22 दिन में 200 कार और 500 से ज्यादा दोपहिया वाहन बिके, 2783 जमीन-मकान के सौदे हो गए

अनलॉक-1 के 22 दिन में शहर के अधिकांश ऑटोमोबाइल शोरूम खुले तो लोगों की भीड़ खुद के वाहन लेने के लिए लग गई। कोरोना संक्रमण की वजह से लोगों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बजाय खुद के वाहन का चलन बढ़ने के कारण ऑटोमोबाइल सेक्टर में पिछले 22 दिनों के भीतर अच्छा व्यापार हुआ। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शहर के प्रमुख कार शोरूम पर 200 से ज्यादा कार बिक गई। वहीं 500 से अधिक दोपहिया वाहनों की भी बिक्री हुई। इससे ऑटोमोबाइल कारोबारियों को भी आने वाले समय में अच्छे कारोबार की उम्मीद जगी है।
लोगों में कोरोना वायरस का डर बना हुआ है। इस कारण लोग अब खुद के वाहन से ही आना-जाना पसंद कर रहे हैं। जिसके कारण ऑटोमोबाइल सेक्टर धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा है। युग कार के सीईओ जतिन बंसल ने बताया लॉकडाउन खत्म होने के बाद मार्केट काफी नीचे आ गया था, लेकिन पिछले 22 दिनों में इतना अच्छा रिस्पांस मिला है, जिसकी उम्मीद कम थी। अभी किसानों के पास फसल बेचने का पैसा आया है, वहीं लोग पर्सनल व्हीकल को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। भागीरथ मोटर्स के सीईओ कृष्णा शर्मा ने बताया अभी सामान्य से कम बुकिंग है लेकिन अगले महीने से अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। अवंतिका होंडा नाहटा मोटर्स के संचालक निपेश नाहटा ने बताया ग्राहकों का रिस्पांस धीरे-धीरे बढ़ रहा है। शिप्रा एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के जनरल मैनेजर उमाशंकर शर्मा ने बताया इतनी जल्दी ऑटोमोबाइल सेक्टर रिकवर होगा, इसकी
उम्मीद नहीं थी। एक महीने के भीतर सामान्य दिनों की तरह बिक्री होने के आसार हैं। उज्जैन होंडा के संचालक सारांश सेठ ने बताया जब तक कोरोना कंट्रोल में नहीं होगा, तब तक मार्केट में एक बड़ा उछाल नहीं आ पाएगा। सांघी ब्रदर्स के सेल्स मैनेजर कीर्तिष भट्ट ने बताया लोगों की इंक्वायरी आ रही है और बिक्री भी शुरू हो चुकी है। पुष्य नक्षत्र के लिए भी कुछ बुकिंग हुई है।

किसानों ने शुरू की ट्रैक्टर की खरीदी, 50 से ज्यादा ट्रैक्टर बिके
इधर दोपहिया और चौपहिया वाहनों के अलावा किसानों ने ट्रैक्टर की खरीदी भी शुरू कर दी है। राज लक्ष्मी इंटरप्राइजेज और गीत राज मोटर्स के संचालक नितिन पाटीदार एवं राजेश पाटीदार ने बताया अनलॉक-1 के दौरान अब तक 30 ट्रैक्टर किसानों द्वारा खरीदे जा चुके हैं। हालांकि आगे के लिए फिलहाल कोई बुकिंग अभी नहीं हुई है लेकिन जल्द अच्छी सेल होने के आसार हैं। शहर के अन्य शोरूम पर भी 20 से अधिक ट्रैक्टर अनलॉक-1 में बिक चुके हैं।

सौदों से 14 करोड़ 29 लाख की आय, पिछले साल आम दिनों में हुई रजिस्ट्री से केवल 11 लाख कम
रामसिंह चौहान | उज्जैन
अनलॉक में प्रॉपर्टी के सौदे बढ़ गए हैं। कृषि भूमि के दस्तावेजों का पंजीयन 78% हो रहा है और मार्च से अटकी हुई मकान- प्लॉट की रजिस्ट्री भी अब लोग करवा रहे हैं। मकान-प्लॉट की 22% रजिस्ट्री हो रही है। यही वजह है कि इन दिनों रजिस्ट्री ज्यादा हो रही है। दस्तावेजों का पंजीयन बढ़ने से पंजीयन विभाग ने स्लॉट भी बढ़ाते हुए 132 कर दिए हैं। जिला पंजीयक मंजूलता पटेल ने कहा अप्रैल-मई में कृषि भूमि की होने वाली रजिस्ट्री भी अभी हो रही है।

इसलिए बढ़ी रजिस्ट्री... हर साल अप्रैल-मई में कृषि भूमि की रजिस्ट्री होती है। लॉकडाउन के चलते उक्त रजिस्ट्री अटकी हुई थी। बारिश होने पर किसान बोवनी में लग जाएंगे इसलिए अभी करा रहे हैं। मार्च की पेंडिंग रजिस्ट्री भी अभी हो रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दोपहिया वाहन के लिए बुकिंग लगातार बढ़ रही है। पुष्य नक्षत्र के लिए भी अभी से बुकिंग हो गई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Nnv3VD

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA