Wednesday, June 24, 2020

दिन का पारा 40 डिग्री पर, बूंदाबांदी के बाद उमस ने बढ़ाई बेचैनी

जिले में मानसून की दस्तक आगामी एक-दो में बताई जा रही है। इसमें जोरदार बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को शहर में कुछ देर बूंदाबांदी हुई। इसके साथ ही हवा नहीं चलने से दिनभर लोग उमसभरी गर्मी से परेशान रहे। अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर रहा।
गर्मी जून में भी लगातार पड़ रही है, अब तक जिले में झमाझम बारिश नहीं हुई है। नतीजा यहां उमसभरी गर्मी से लोग दिनभर परेशान रहे है। मंगलवार को पूरे दिन हवा बंद रही और तेज धूप के साथ भीषण गर्मी से लोग बेचैन रहे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। साथ ही न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में फिलहाल स्थिरता बनी हुई है, लेकिन गर्मी से लोगों को राहत नही मिल रही है।
मौसम विभाग की मानें तो एक-दो दिनों में जिले में मानसून की जोरदार बारिश की संभावना बनी हुई है। यहां बादलों के दबाव के कारण दिनभर उसम रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z6BtOx

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA