Sunday, June 21, 2020

भोपाल में 46 नए पॉजिटिव, चार की मौत; भाजपा विधायक सकलेचा संक्रमित, कई विधायक संपर्क में आए, 6 ने सैंपल दिए

कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी के बाद अब भाजपा विधायक ओम प्रकाश सकलेचा, उनकी पत्नी और छोटे भाई कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। बड़ी बात ये है कि 19 जून को हुए राज्यसभा चुनाव में सकलेचा ने भी वोट डाला था। 18 जून को हुई भाजपा विधायक दल की बैठक, मॉक पोल और भोजन कार्यक्रम में भी वह मौजूद थे। इस दौरान उनकी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपाध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, बीजे पांडा, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा समेत कई विधायकों से मुलाकात हुई। शनिवार को जब सकलेचा के संक्रमित होने की खबर आई तो छह विधायक सुबह जेपी अस्पताल सैंपल देने पहुंच गए।

इनके गनमैन, ड्रावर, निजी सहायकों समेत 18 लोगों ने सैंपल जांच को दिए। तीन विधायकों ने अपने गृह नगर पहुंचकर खुद को होम क्वारेंटाइन कर लिया। भाजपा सूत्रों का कहना है कि तीन दिन में जितने भी लोग सकलेचा के करीब बैठे हुए थे, वे क्वारेंटाइन होने के साथ 3-4 दिन बाद सैंपल देंगे। सकलेचा कहां से संक्रमित हुए, उन्हें नहीं पता। स्वास्थ्य विभाग कॉन्टैक्ट हिस्ट्री तलाश रहा है। इनके अलावा भोपाल में 46 नए केस मिले हैं, 4 मौतेंे भी हुईं।शेष | पेज 5 पर

ये होम क्वारेंटाइन हुए
मंदसौर जिले से विधायक व प्रोटेम स्पीकर जगदीश देवड़ा, विधायक राजेंद्र पांडे, दिव्यराज सिंह अपने घर में क्वारेंटाइन।


पत्नी को बुखार व हरारत महसूस हुई तब सैंपल दिए : सकलेचा
सकलेचा, उनकी पत्नी और छोटे भाई ने राज्यसभा की वोटिंग के बाद दोपहर 3:30 बजे सैंपल दिया। रात 10:30 बजे रिपोर्ट आई। सकलेचा का कहना है कि पत्नी को हल्का बुखार और हरारत महसूस हुई तो छोटे भाई ने सैंपल देने के लिए कहा। शुक्रवार को ही सभी को जावद निकलना था, लिहाजा सैंपल दे दिया। इसके बाद चिरायू अस्पताल में भर्ती हुए। छोटा भाई घर पर क्वारेंटाइन है। किसके कांट्रेक्ट से संक्रमित हुए के सवाल पर सकलेचा ने कहा कि यदि यह पता होता तो भोपाल ही नहीं आता। जावद में 300 लोगों का इलाज करवा चुका हूं। 45 बंगले स्थित अपने 44 नंबर शासकीय आवास पर रुका था।

सावधानी हटी, दुर्घटना घटी : बिना मास्क लगाए ही भोजन कार्यक्रम में सबसे मिलते रहे

18 जून : विधायक पारस जैन के भोपाल निवास पर लंच में सकलेचा व 14 विधायक मौजूद थे। इसके बाद सकलेचा अन्य पार्टियों के नेताओं से भी मिले। रात में भाजपा दफ्तर में ही मॉकपोल हुआ, यहां सकलेचा जावरा विधायक राजेंद्र पांडे के पास ही बैठे थे।

19 जून : राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के दिन विधानसभा में मुख्यमंत्री कक्ष के बाहर शिवराज, वीडी, पांडा, जावड़ेकर के साथ सोफे पर बैठे थे। यहीं वे पांडा के साथ 20 मिनट तक अलग से बैठे रहे। प्रोटेम स्पीकर देवड़ा के साथ एक घंटे तक रहे।

इन्होंने सैंपल दिए

रतलाम ग्रामीण से दिलीप कुमार मकवाना, मंदसौर जिले के यशपाल सिंह सिसोदिया, देवी लाल धाकड़, मनावर विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, सिसोदिया की पत्नी (पीछे खड़ीं)। नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल। सभी ने जेपी में सैंपल दिए।

अब आगे क्या : विधायकों को पत्र- जांच करा लें

  • विधानसभा प्रमुख सचिव एपी सिंह ने सभी विधायकों को पत्र भेज जांच कराने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि राज्यसभा चुनाव के मतदान का फुटेज चेक कराया जा रहा है। इसमें सकलेचा कहीं भी बिना मास्क नजर नहीं आए हैं।
  • प्रमुख सचिव स्वास्थ्य फैज अहमद किदवई ने बताया है कि सकलेचा की काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। उनके गृह व निर्वाचन क्षेत्र में सूचित कर दिया गया है। विधायक व उनकी पत्नी बिना लक्षण के पॉजिटिव पाए गए है।

मुख्यमंत्री पूरे दिन मीटिंग में व्यस्त रहे

  • शिवराज शनिवार सुबह से शाम तक संबल योजना की वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग, स्ट्रीट वेंडर की बैठक, गरीब कल्याण योजना की समीक्षा में करने व्यस्त रहे।
  • वीडी शर्मा शनिवार सुबह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह के साथ फ्लाइट से दिल्ली गए। दोपहर 12 बजे लौटे। फिर पार्टी दफ्तर में राष्ट्रीय अध्यक्ष की 25 जून को होने वाली वर्चुअल रैली की तैयारी में जुटे रहे।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
17 जून : सकलेचा भोपाल आए। बिना मास्क के भाजपा दफ्तर में हुई डिनर पार्टी में गए। यहीं जावड़ेकर, वीडी, शिवराज, नरोत्तम, तोमर आदि से मिले।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3do3dTI

No comments:

Post a Comment

Kusal Perera ruled out of India series due to injury: Report

from The Indian Express https://ift.tt/3rf5BoA