परिवहन विभाग में लर्निंग लाइसेंस, पक्के लाइसेंस और लाइसेंस रिन्युअल बुधवार से दोबारा बनना शुरू हो जाएंगे। आरटीओ जितेंद्रसिंह रघुवंशी के अनुसार पहले रोजाना औसत 250 ड्राइविंग लाइसेंस बनते थे। नई व्यवस्था के बाद अभी रोजाना लर्निंग, पक्के लाइसेंस के 50-50 आवेदकों को ही ऑनलाइन अपॉइंटमेंट दिया जाएगा। इसके बाद धीरे-धीरे इसे ऑनलाइन बढ़ाया जाएगा। हालांकि बाद में 50 फीसदी तक ही अपॉइंटमेंट जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा जो भी आवेदक आरटीओ आएंगे, उन्हें कोरोना को लेकर जारी हुई गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करना होगा। बिना मास्क लोगों को एंट्री नहीं दी जाएगी।
रेलवे: दूसरे चरण में इंदौर से शुरू होंगी अवंतिका मालवा सहित अन्य ट्रेनें
लॉकडाउन के बाद से बंद इंदौर से ट्रेनों का संचालन अभी तक शुरू नहीं हुआ है। रेलवे के जानकारों का कहना है कि रेलवे जुलाई से ट्रेनों का संचालन शुरू कर सकता है। इंदौर से शुरुआत में मालवा एक्सप्रेस, इंदौर-पुणे, इंदौर-मुंबई अवंतिका, इंदौर-गुवाहाटी एक्सप्रेस सहित अन्य कुछ ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। इसके बाद अन्य ट्रेनों का संचालन रेलवे करेगा। दरअसल, रेलवे ने 1 जून से देशभर में 100 जोड़ी ट्रेनों का संचालन शुरू किया लेकिन इंदौर से इसमें कोई ट्रेन नहीं चलाईं, क्योंकि इंदौर हॉटस्पॉट था। हालांकि रेलवे अधिकारी फिलहाल कुछ भी नहीं कह रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YrROxV
No comments:
Post a Comment