लोगों को बिजली बिल समस्याओं के निराकरण के लिए जोन कार्यालयों के बाहर खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। बैंकों की तर्ज पर उन्हें टोकन दिए जाएंगे। उनका मोबाइल नंबर दर्ज किया जाएगा। समस्या का निराकरण होने पर संबंधित व्यक्ति को मोबाइल पर सूचना दी जाएगी। कोरोना संक्रमण काल में जोन कार्यालय पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए यह नई व्यवस्था लागू की जा रही है ताकि लोग बिल करेक्शन के लिए अपना बिल देकर चले जाएं और जब उसमें सुधार हो जाए तो सूचना मिलने पर अपना बिल लेकर राशि जमा कर दें। महानंदा नगर जोन पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने और भीड़ लगने की शिकायत मिलने के बाद बिजली कंपनी के एसई भूपेंद्र सिंह जोन पर पहुंचे थे। उन्हें भी जोन पर भीड़ दिखाई दी। उसके बाद उन्होंने नई व्यवस्था लागू की है, जिसमें महानंदा और महाश्वेता नगर जोन के अलग-अलग केश काउंटर होंगे। महानंदा जोन पर शुक्रवार से तीन विंडो का संचालन शुरू करवाया गया है, जिसमें एक काउंटर पर बिल की राशि जमा होगी। दूसरे काउंटर पर बिल की प्रति निकाल कर दी जाएगी और तीसरे काउंटर पर बिल में सुधार होगा। इससे भी भीड़ कम हो सकेगी।
एसई भूपेंद्र सिंह ने बताया लोगों की बिजली समस्याओं का निदान करने के लिए तीन विंडो शुरू की है। लोगांे को जोन कार्यालय के बाहर खड़ा नहीं रहना पड़े, इसके लिए टोकन सिस्टम लागू किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30YBPJr
No comments:
Post a Comment