ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जौरासी घाटी में शनिवार को सुबह करीब9बजे एक डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में ही दोनों को इलाज के लिए ग्वालियर अस्पताल ले जाया गया। वहीं डंपर चालक बाइक में टक्कर मारने के बाद मौके से वाहन लेकर भाग गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के चीनौर रोड निवासी हरविलास सिंह45पुत्र दामोदर सिंह शनिवार को सुबह करीब9बजे बाइक से डबरा से ग्वालियर की ओर जा रहे थे। बाइक पर पीछे एक अन्य युवक सतीश शर्मा भी बैठा हुआ था। जैसे ही उनकी बाइक ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जौरासी घाटी में पहुंची तभी डबरा की ओर से ही आ रहे डंपर के चालक ने तेज गति से चलाते हुए पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों रोड किनारे जा गिरे। राहगीरों ने दोनों युवकों को एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fNhYkr
No comments:
Post a Comment