सतनवाड़ा के पास एबी रोड पर दो कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में कार सवा सेना के मेजर की मौत हो गई है। जबकि दूसरा कार चालक मामूली रूप से घायल है। हादसे की वजह फोरलेन से अचानक टू-लेन आ जाना रही। गाड़ी तेज रफ्तार में होने से 55 साल के मेजर शेर अंसार गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
रविवार की दोपहर 12.40 बजे सतनवाड़ा के नजदीक सड़क हादसा हो गया। कार क्रमांक यूपी80एयू8900 में सवार सेना के मेजर शेख अंसार (55) पुत्र एसके इब्राहिम निवासी हैदराबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि सामने से आ रही कार क्रमांक एमपी07बीए3286 के चालक को मामूली चोट आई है। दुर्घटना के बार दूसरा कार चालक खुद ही अपनी कार लेकर सतनवाड़ा थाने पहुंच गया। हादसे की वजह फोरलेन पर कार तेज रफ्तार में आ रही थी और अचानक टू-लेन आ गया। शिवपुरी की तरफ से जा रही कार से मेजर की गाड़ी टकरा गई।
हादसा होने के बाद पीछे से दूसरी कार आकर रुकी। जिसमें एक सेना के अधिकारी परिवार के संग जा रहे थे। हादसा देखकर मौके पर रुके। कागज देखे तो पता चला कि शेेख अंसारी मथुरा में उनकी बटालियन में पदस्थ हैं। तुरंत मथुरा संपर्क किया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन उनकी मौत हो गई। शव को ग्वालियर भेजा गया जहां से मथुरा ले जाया जाएगा जहां से हेलीकॉप्टर से हैदराबाद भेजा जाएगा।
बीते साल न्यायाधीश की इसी क्षेत्र में मौत हो चुकी है
फोरलेन रोड जहां खत्म होता है, वहीं बीते साल एक न्यायाधीश की हादसे में मौत हो चुकी है। नेशनल पार्क सीमा होने की वजह से यह हिस्सा अभी तक नहीं बन पाया है। जानवरों के लिए अंडरपास बनना है। भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण इस हिस्से में फोरलेन सड़क नहीं बना पा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MXfR19
No comments:
Post a Comment